Friday , October 23 2026 8:19 PM
Home / Uncategorized / ‘पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने दफनाया’, भारत की बेटी ने UN में पाकिस्तान को धो डाला, कारगिल युद्ध दिलाया याद

‘पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना ने दफनाया’, भारत की बेटी ने UN में पाकिस्तान को धो डाला, कारगिल युद्ध दिलाया याद


भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान के डबल स्टैडर्ड को बेनकाब कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने कश्मीर और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर उपदेश देने वाले पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को याद दिलाया कि 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के मारे गए सैनिकों को भारतीय सेना ने ही पूरे इस्लामी रीति-रिवाज के साथ दफनाया था।
भाविका मंगलानंदन ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के मुद्दे पर भारत को उपदेश देने के पाकिस्तान के नैतिक अधिकार पर सवाल उठाया। मंगलानंदन ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने अपने सैनिकों के शवों को लेने से इनकार कर दिया था। उस समय भारतीय सेना ने ही मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान और इस्लामी रीति-रिवाजों के साथ दफनाया था।
पाकिस्तान को दिखाया आईना – मंगलानंदन ने आगे कहा, “आश्चर्य की बात है कि जो देश 1999 में कारगिल की लड़ाई में मारे गए अपने ही सैनिकों के शवों को लेने के लिए तैयार नहीं था। वही देश अब आस्था, धार्मिक स्वतंत्रता और अंतिम संस्कारों के अधिकारों पर इतनी जोर-शोर से बात कर रहा है।”
संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी भाविका मंगलानंदन ने धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता और असाधारण परिस्थितियों में अंतिम संस्कार के अधिकारों के विषय पर बातचीत में हिस्सा लेते हुए ये बातें कहीं। भारतीय प्रतिनिधि ने बैठक में आतंकवादियों के अधिकारों की वकालत करने की आलोचना की। उन्होंने कहा, उन आतंकवादियों के अधिकारों की जोरदार वकालत की, जो सबसे पवित्र मानवाधिकार- यानी जीवन के अधिकार- का ही उल्लंघन करते हैं।
कौन हैं भाविका मंगलानंदन? – भाविका मंगलानंदन एक भारतीय राजनयिक हैं, जो इस समय संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के पद पर नियु्क्त हैं। मंगलानंदन ने साल 2011 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), दिल्ली से स्नातक किया है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, भाविका ने श्नाइडर इलेक्ट्रिक में सीनियर मार्केटिंग इंजीनियर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर के रूप में काम किया है।