
ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। इसके साथ एयरलाइंस को सऊदी एयरस्पेस से उड़ान न भरने की चेतावनी दी है। इस हमले के साथ ही इलाके में एक नए संघर्ष के शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है। हूतियों ने इसे यमन की राजधानी सना एयरपोर्ट पर हुए हमलों का बदला बताया और इसके लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सूरी ने सऊदी अरब के खिलाफ हमलों की जानकारी दी है।
हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब के आभा इंटरनेशनल पर हवाई हमले के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और मानव रहित हवाई वाहनों (ड्रोन) का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सभी एयरलाइंस को सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान नहीं भरने की चेतावनी दी। सूरी ने कहा कि जब तक सना हवाई अड्डे पर प्रतिबंध नहीं हटाए जाते, तब तक इन चेतावनियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सना हवाई अड्डे पर हमले के बाद शुरू हुआ तनाव – हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच ताजा तनाव सना हवाई अड्डे पर हवाई हमले के बाद शुरू हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी यमन की सऊदी समर्थित सरकार ने ली है। दरअसल, यमन की राजधानी सना समेत एक बड़े हिस्से पर हूती विद्रोहियों का नियंत्रण है। वहीं, बाकी हिस्से पर सऊदी समर्थित यमन सरकार का कंट्रोल है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है।
यमन की सऊदी समर्थित सरकार ने कहा कि उसकी सेनाओं ने एक ईरानी विमान को उतरने से रोकने के लिए सना हवाई अड्डे पर हमला किया। ईरानी विमान में हूती प्रतिनिधिमडल सवार था, जो ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। यमन के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि हूतियों ने ईरानी विमान को देश के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की अनुमति दी है और इसके लिए सना हवाई अड्डे के रनवे को निशाना बनाया।
Home / Uncategorized / यमन के हूतियों का सऊदी हवाई अड्डे पर मिसाइल और ड्रोन से हमला, इलाके में नए युद्ध का खतरा, MBS को ट्रंप का समर्थन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website