Sunday , August 30 2026 5:30 PM
Home / Uncategorized / बिलावल भुट्टो क्या करने जा रहे ऑस्ट्रिया की राजकुमारी से शादी? पिता जरदारी के दौरे से बढ़ी चर्चा, पार्टी ने बताया सच

बिलावल भुट्टो क्या करने जा रहे ऑस्ट्रिया की राजकुमारी से शादी? पिता जरदारी के दौरे से बढ़ी चर्चा, पार्टी ने बताया सच


पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो की शादी को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर अटकलबाजी का दौर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ वायरल तस्वीरों के आधार पर दावा किया जा रहा है कि पीपीपी चेयरमैन बिलावल भुट्टो ऑस्ट्रिया की पूर्व आर्चडचेस (राजशाही) परिवार की ग्लोरिया वॉन हैब्सबर्ग को डेट कर रहे हैं और उनसे शादी करने वाले हैं। ग्लोरिया ऑस्ट्रिया के आखिरी सम्राट चार्ल्स प्रथम की परपोती हैं। हालांकि इन खबरों पर जरदारी की पार्टी का खंडन आ गया है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति और बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी हाल ही में 7 दिन की निजी यात्रा पर ऑस्ट्रिया पहुंचे हैं। उनकी इस यात्रा के बाद ही बिलावल की शादी की चर्चा शुरू हुई। सोशल यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि आसिफ जरदारी दरअसल अपनी बहू से मिलने और शादी की तारीख पक्की करने गए हैं।
पीपीपी ने बताया फर्जी – सोशल मीडिया पर बिलावल भुट्टो की सगाई होनो और शादी शायद वियना में होने जैसे दावों को पीपीपी ने खारिज किया है। पीपीपी प्रवक्ता और कराची मेयर मुर्तजा वहाब ने बिलावल की सगाई या शादी की अफवाहों को पूरी तरह झूठी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी की सगाई या शादी के बारे में आई खबर गलत और बेबुनियाद है।
बिलावल भुट्टो की शादी को लेकर अक्सर सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि हर मौके पर ये सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं। कई लड़कियों के साथ उनका नाम समय-समय पर जोड़ा गया है। इसमें विदेशी से पाकिस्तान तक की लड़कियां शामिल रही हैं। इस पर उनकी पार्टी ने अपनी नाराजगी भी जताई है।
बिलावल खुद दे चुके जवाब – बिलावल अपने शादी के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं। साल 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के दौरान एक पत्रकार ने बिलावल से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने कहा था कि मेरी शादी करने की योजना है लेकिन अभी समय तय नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह तय होगा।
बिलावल भुट्टो पाकिस्तान की राजनीति का अहम चेहरा हैं। वह पाकिस्तान के विदेश मंत्री रह चुके हैं और पीपीपी के चैयरमैन हैं। उनकी पार्टी के समर्थन से ही शहबाज शरीफ की सरकार चल रही है। उनके पिता पाकिस्तान के राष्ट्रपति हैं तो उनकी मां भी देश की पीएम रही हैं। उनके नाना जुल्फिकार भुट्टो पाकिस्तान के पीएम और राष्ट्रपति रहे थे।