
तालिबान और पाकिस्तान के बीच एक बार भी सीमा संघर्ष हुआ है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर भारी हथियारों से हमले किए हैं। यह झड़प नंगरहार प्रांत के दुर्बाबा जिले के पास जारी सर और तबाई कांडा बॉर्डर इलाके में हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा है, हालांकि किसी ने भी हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पाकिस्तान ने कसम खाई है कि वह अफगानिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमले जारी रखेगा। वहीं, तालिबान ने इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए जवाबी हमले की धमकी दी है।
पाकिस्तानी सेना-तालिबान में हिंसक झड़प – आरियाना न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नंगरहार प्रांत के दुर्बाबा जिले के पास जारी सर और तबाई कांडा बॉर्डर इलाके में, सोमवार रात करीब 8:30 बजे अफगान बलों और पाकिस्तानी मिलिट्री शासन के बीच एक बार फिर झड़प हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हल्के और भारी हथियारों से गोलीबारी की। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। इन हमलों के दौरान सीमा पर बने कई इंफ्रास्ट्रक्चर्स को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर भारी संख्या में सैनिकों की तैनाती की गई है।
असीम मुनीर ने तालिबान को धमकी दी – इस बीच सोमवार को रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की अध्यक्षता में पाकिस्तानी सैन्य कमांड की बैठक हुई। इस बैठक में मुनीर ने आरोप लगाया कि तालिबान के नियंत्रण वाला अफगानिस्तान पाकिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने का केंद्र बन गया है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान से पैदा होने वाले खतरों से निपटने के लिए पाकिस्तानी सेना का ‘रैथ इन द नेम ऑफ ट्रुथ’ ऑपरेशन जारी है।
तालिबान-पाकिस्तान में चरम पर तनाव – पाकिस्तान और तालिबान के बीच सीमा पर युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
कराची में अर्धसैनिक बलों पर हमलों के जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पख्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों पर हवाई हमले किए हैं।
इसके पलटवार में तालिबान ने भी पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर गोलाबारी और ड्रोन हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में भारी तनाव है।
पाकिस्तान का आरोप है कि तालिबान टीटीपी आतंकियों को पनाह दे रहा है, जो उनके देश पर हमले कर रहे हैं।
तालिबान ने इन आरोपों को हमेशा खारिज किया है और उसे पाकिस्तान का अंदरूनी सुरक्षा का मामला करार देता है।
Home / Uncategorized / अफगानिस्तान और पाकिस्तान में फिर जंग, सीमा पर भारी गोलीबारी, तालिबान ने संभाला मोर्चा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website