Sunday , April 26 2026 12:08 AM
Home / Uncategorized / भारत के और करीब आया एक पुराना रक्षा सहयोगी, पूर्वी अफ्रीका में अमेरिका का भी है खास पार्टनर

भारत के और करीब आया एक पुराना रक्षा सहयोगी, पूर्वी अफ्रीका में अमेरिका का भी है खास पार्टनर


केन्या पूर्वी अफ्रीका में भारत का एक पुराना रक्षा सहयोगी है। केन्या अमेरिका का भी एक अहम डिफेंस पार्टनर है, लेकिन बीते वर्षों में यह इस क्षेत्र में भारत का महत्वपूर्ण सामरिक और दीर्घ-कालिक रक्षा सगहोगी बनकर उभरा है। 24 से 26 फरवरी (2026) के बीच भारत-केन्या ज्वाइंट डिफेंस कोऑर्डिनेशन कमेटी (JDCC) की चौथी बैठक नैरोबी में हुई है।
भारतीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान केन्या डिफेंस फोर्स ने दोनों देशों के बीच रक्षा भागीदारी को और मजबूत और लगातार विस्तार देने पर हामी भरी है। इसके तहत दोनों देश डिफेंस रिसर्च, डेवलपमेंट और प्रोडक्शन में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
भारत-केन्या में रक्षा सहयोग का रोडमैप तैयार – भारत और केन्या के बीच अब सिर्फ क्रेता-विक्रेता वाला रिश्ता नहीं रह गया है, दोनों देशों ने अपनी क्षमताओं के सहभागिता के साथ विकास, समुद्री सुरक्षा और रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने पर पूरा फोकस देना शुरू किया है। अब भारत और केन्या दोनों ने ही अपने रक्षा सहयोग को पांच साल के एक रोडमैप के साथ और ज्यादा मजबूत और विस्तार देने का फैसला किया है।