Friday , September 11 2026 4:17 AM
Home / Uncategorized / हमास चीफ इस्माइल हानिया और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की लंबी बैठक, क्या गाजा में कुछ नया होने का जा रहा?

हमास चीफ इस्माइल हानिया और तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की लंबी बैठक, क्या गाजा में कुछ नया होने का जा रहा?


तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने हमास चीफ इस्माइल हानिया से मुलाकात की है। दोनों के बीच शनिवार को इस्तांबुल में ये बैठक हुई। तुर्की के राष्ट्रपति कार्यालय ने इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि एर्दोगन ने इस्माइल हानिया के साथ लंबी बातचीत के बाद गाजा में इजरायल के खिलाफ युद्ध के लिए फिलिस्तीनियों से एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। एर्दोगन ने इस दौरान गाजा में इजरायल की कार्रवाई को मानवता के लिए धब्बा कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों और महिलाओं को मारा जा रहा है, वो एक अपराध है और उसे कोई भी जायज नहीं ठहरा सकता।
तुर्की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ढाई घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में एर्दोगन ने हमास को एक मुक्ति समूह और इजरायल को नाजियों से भी बदतर करार दिया। उन्होंने कहा कि बोस्फोरस जलडमरूमध्य के तट पर डोलमाबाहस पैलेस में वार्ता के बाद फिलिस्तीनी एकता महत्वपूर्ण थी। फिलीस्तीन के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। एकजुट होकर ही वह इजरायल को हरा सकते हैं। एर्दोगन ने कहा कि इजरायल के खिलाफ सबसे मजबूत प्रतिक्रिया और जीत का रास्ता एकता से ही निकलेगा।