
इस्तांबुल में 11 जून को यूएफा चैंपियंस लीग 2022-23 का फाइनल मुकाबला मैनचेस्टर सिटी और इंटर मिलान के बीच खेला गया। यह बड़ा फाइनल सिटी ने 1-0 से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही मैनचेस्टर ने चैंपियंस लीग का अपना पहला खिताब भी जीत लिया। इससे पहले सिटी यह कारनामा कभी नहीं कर पाई। स्पेनिश खिलाड़ी रॉड्री के 68 मिनट पर गोल के चलते मैनचेस्टर यह मैच जीतने में सफल रही। इससे पहले पेप गार्डियोला की मैनचेस्टर सिटी 2021 में चैंपियंस लीग के फाइनल में जरूर पहुंची थी, लेकिन उन्हें चेल्सी ने 1-0 से हरा दिया था।
मैनचेस्टर सिटी ने इस सीजन सिर्फ चैंपियंस लीग ही नहीं बल्कि ट्रेबल भी जीता है। सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग, एफए कप और उसके बाद अब चैंपियंस लीग का खिताब इस सीजन अपने नाम किया है। जो टीमें एक सीजन में अपनी लीग, कप और चैंपियंस लीग मिलाकर तीन मेजर बड़ी ट्रॉफी जीतती हैं उससे ट्रेबल कहते हैं। सिटी ने पहली बार ट्रेबल जीता है। गौरतलब है कि सबसे ज्यादा 14 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली रियल मेड्रिड भी आज तक एक भी ट्रेबल नहीं जीत पाई। जबकि बार्सिलोना यह कारनामा 2 बार किया है।
मैनचेस्टर सिटी के कप्तान ने दिया बड़ा बयान- मैनचेस्टर सिटी के कप्तान एल्काय गुंडोअन ने चैंपियंस लीग जीतने के बाद बीटी स्पोर्ट से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह एक अविश्वसनीय रात है। हम बहुत खुश हैं। अभी जो हुआ उसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है, इसे महसूस करना मुश्किल है, लेकिन मुझे लगता है कि आज हमने इतिहास रच दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, ‘यह चैंपियंस लीग का फाइनल है, इसलिए यह साफ था कि यह दोनों टीमों के लिए मुश्किल होने वाला था। यह 50-50 का खेल था और आज सिर्फ एक गोल ने अंतर पैदा किया, जैसा कि फाइनल में शायद कई बार हुआ।’
Home / Uncategorized / मैनचेस्टर सिटी ने रचा इतिहास, पहली बार जीती चैंपियंस लीग, मैड्रिड से पहले जीता ट्रेबल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website