Friday , May 15 2026 10:28 PM
Home / Uncategorized / दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लाशें बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के शाहदरा की 4 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 4 लाशें बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार में एक 4-मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और किसी तरह भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, आग बुझाने के बाद जब पुलिस और प्रशासन की टीम अंदर पहुंची तो वहां उन्हें 3 से 4 लाशें मिलीं।
शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। आग पर काबू पा लिया गया। अब तक 3-4 शव बरामद किए गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस की टीम घर के अंदर है।
एसी में ब्लास्ट के कारण लगी आग! – एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि करीब 3.30 बजे घर के एसी में ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट के कारण ही आग लगी। कॉल करने पर कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। तब से लेकर अब तक 12 से 14 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। लेकिन 4 से 5 लोगों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनकी तलाश की जा रही है। कई लोगों को सीढ़ियों से निकाला। फिर लिफ्ट वाली गाड़ी आई। कुछ लोगों को खिड़कियों के ऐंगल काटकर भी निकाला गया।