Friday , September 11 2026 3:38 AM
Home / Uncategorized / हिजबुल्ला-हमास और फिलीस्तीनी नेताओं की बैठक, इजराइल पर जीत का बनाया प्लान

हिजबुल्ला-हमास और फिलीस्तीनी नेताओं की बैठक, इजराइल पर जीत का बनाया प्लान


स्थित हिजबुल्ला समूह के नेता ने गाजा में जारी इजराइली हमलों के बीच हमास और फिलीस्तीनी इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ नेताओं के साथ बुधवार को वार्ता की और इजराइल पर जीत के लिए प्लान बनाया। इसको इजराइल विरोधी तीन बड़े उग्रवादी समूहों की अहम बैठक माना जा रहा है। बैठक के बाद एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि हिजबुल्ला के नेता हसन नसरुल्ला ने इस बात को लेकर हमास के सालेह अल अरौरी और इस्लामिक जिहाद के नेता जियाद अल नखलेह से सहमति जताई कि इन तीनों संगठनों और ईरान समर्थित अन्य उग्रवादियों को आगे क्या कदम उठाना चाहिए।
हिजबुल्ला और लेबनान के सरकारी मीडिया द्वारा प्रसारित बयान के अनुसार, तीनों संगठनों का मकसद गाजा और फिलीस्तीन में ‘‘एक वास्तविक जीत” हासिल करना तथा गाजा एवं वेस्ट बैंक में ‘‘हमारे प्रताड़ित किए गए और दृढ़ लोगों के खिलाफ इजराइल की विश्वासघाती और क्रूर आक्रामकता” को रोकना है। बैठक के बारे में और कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई।
बेरूत में यह बैठक ऐसे समय में हुई, जब इजराइल और गाजा पट्टी पर शासन करने वाले फिलीस्तीनी उग्रवादी समूह हमास के बीच युद्ध तीन सप्ताह से जारी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइली हमलों में 5,700 फिलीस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से 2,300 नाबालिग हैं। इजराइली सरकार के अनुसार, हमास के शुरुआती हमले में इजराइल में 1,400 लोगों की मौत हो गई। हिजबुल्ला का कहना है कि संघर्षों में उसके भी दर्जनों लड़ाके मारे गए है।