Friday , October 2 2026 1:49 PM
Home / Uncategorized / हाइपरसोनिक मिसाइल पर भारत की बड़ी कामयाबी से घबराया पाकिस्तान, थिंक टैंक ने बताया इस्लामाबाद का असली डर

हाइपरसोनिक मिसाइल पर भारत की बड़ी कामयाबी से घबराया पाकिस्तान, थिंक टैंक ने बताया इस्लामाबाद का असली डर


हाइपरसोनिक मिसाइल के विकास में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि से पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ गई है। पाकिस्तान स्थित थिंक टैंक ने भारत के स्वदेशी हाइपसोनिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही क्षेत्रीय हथियारों की होड़ को बढ़ावा देने की चेतावनी दी है। भारत ने बीते सप्ताह ही हाइपरसोनिक मिसाइल प्रोग्राम में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, जब इसने अपनी एक्टिवली कूल्ड फुल स्केल स्क्रैमजेट कम्बस्टर का एक लंबा और विस्तृत परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
DRDO की डिफेंस रिसर्च एंड डेवलमेंट लेबोरेटरी (DRDL) ने बताया कि शनिवार को हैदराबाद में अत्याधुनिक स्क्रैमजेट कनेक्ट पाइप टेस्ट सुविधा में 1200 सेकंड से अधिक का रन-टाइम हासिल किया गया। यह उपलब्धि इसी साल जनवरी में सफलतापूर्वक किए गए 700 सेकंड से अधिक के पिछले परीक्षण को आगे बढ़ाते हुए मिली है।
DRDL ने किया डिजाइन – रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस कम्बस्टर को DRDL ने डिजाइन और विकसित किया गया है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल ग्राउंड टेस्ट के लिए DRDO और इंडस्ट्रियल पार्टनर को बधाई दी और इसे देश के हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल कार्यक्रम के लिए मजबूत नींव बताया।
पाकिस्तानी थिंक टैंक ने बताया खतरा – भारत की इस उपलब्धि ने पाकिस्तान के अंदर खलबली मचा दी है। इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज (CISS) ने खतरा बताया है। CISS ने कहा कि हाइपरसोनिक मिसाइल टेक्नोलॉजी में भारत की प्रगति दक्षिण एशिया में रणनीतिक स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा करती है। थिंक टैंक ने आगे कहा कि हाइपरसोनिक सिस्टम के विकास से हथियारों की एक खतरनाक क्षेत्रीय होड़ को बढ़ावा देने और सैन्य टकराव की आशंका बढ़ने का खतरा है।