Wednesday , June 10 2026 8:59 AM
Home / Uncategorized / राहुल गांधी ने 170 दिन बाद ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, लंदन में दिखा कूल लुक

राहुल गांधी ने 170 दिन बाद ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, लंदन में दिखा कूल लुक


कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया लुक सामने आया है. राहुल इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे. इससे पहले उनके नए लुक की तस्वीर सामने आयी है.
7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल ने एक के बाद एक कई राज्यों से यात्रा निकाली थी. राहुल ने यात्रा के दौरान अपनी दाढ़ी बढ़ाई और उनका लुक बेहद अलग देखने को मिला.
वहीं, अब एक बार फिर राहुल नए लुक में सामने आए हैं. राहुल ने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा लिया है. राहुल का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल है.