Wednesday , April 22 2026 12:57 PM
Home / Uncategorized / ट्रंप और नेतन्याहू दुश्मन, इनका साथ देना हराम… ईरान के शीर्ष मौलवी ने जारी किया फतवा, मुस्लिमों से की खास अपील

ट्रंप और नेतन्याहू दुश्मन, इनका साथ देना हराम… ईरान के शीर्ष मौलवी ने जारी किया फतवा, मुस्लिमों से की खास अपील

ईरान और इजरायल के बीच दुश्मनी दशकों पुरानी है। दोनों देशों की तनातनी इस समय चरम पर है। इसकी वजह हाल ही में दोनों देशों के बीच 12 दिन तक चला युद्ध है।
ईरान के शीर्ष धर्मगुरू मुफ्ती आयतुल्लाह मकारम शिराजी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ फतवा (धार्मिक आदेश) जारी किया है। शिराजी की ओर से जारी फतवे में डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान का दुश्मन घोषित किया गया है। शिराजी के सोमवार को जारी इस आदेश में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की धमयिकों की भी निंदा की गई है।
शिया मुस्लिमों के बड़े धर्मगुरू शिराजी की ओर से जारी फतवे में कहा गया है कि इन दुश्मनों (ट्रंप और नेतन्याहू) को मुसलमानों या इस्लामी देशों की ओर से कोई भी समर्थन या सहयोग हराम (निषिद्ध) माना जाएगा। शिराजी ने दुनियाभर के मुसलमानों से अमेरिकी और इजरायली नेताओं के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ल्ड की एकता जरूरी है।