Thursday , April 30 2026 4:08 PM
Home / Uncategorized / ईरान के नए शांति प्रस्ताव से ट्रंप नाखुश, 3 अहम प्वाइंट में से 1 पर अटक गई बात, बढ़ेगा तनाव!

ईरान के नए शांति प्रस्ताव से ट्रंप नाखुश, 3 अहम प्वाइंट में से 1 पर अटक गई बात, बढ़ेगा तनाव!


अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की संभावना को एक बार फिर झटका लगा है। ईरान के अमेरिका को दिए गए नए समझौते प्रस्ताव पर डोनाल्ड ट्रंप राजी नहीं हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में संघर्ष को चरणबद्ध तरीके से सुलझाने के तेहरान के ताजा प्रस्ताव को स्वीकार करने की संभावना बहुत कम है। प्रस्ताव में ट्रंप की नाराजगी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर बातचीत टालने को लेकर है।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप तेहरान के इस प्रस्ताव से असंतुष्ट हैं। इस प्रस्ताव में ईरान की परमाणु गतिविधियों पर बातचीत को तब तक के लिए टालने की बात कही गई है, जब तक कि युद्धविराम लागू ना हो जाए और समुद्री सुरक्षा से जुड़े विवाद विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य मुद्दा ना सुलझ जाए।
परमाणु मुद्दा नहीं छोड़ेंगे ट्रंप! – समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन परमाणु मुद्दे को किसी भी स्थायी समाधान का केंद्रीय बिंदु मानता है और वह इसे व्यापक बातचीत से अलग करने को तैयार नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरान से नए प्रस्ताव को लाने की मांग की जा सकती है।
ईरान के तीन-सूत्रीय प्रस्ताव में एक चरणबद्ध दृष्टिकोण की रूपरेखा प्रस्तुत की है। इसमें सबसे पहले ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध खत्म करने और भविष्य में जंग ना होने की गारंटी की बात है। इसके बाद अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना और समुद्री व्यापार मार्गों को खोला जाएगा। सबसे आखिर में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम संवर्धन के मुद्दों पर बात होगी।