
डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। पोलिटिको के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप में नाटो की डिफेंसिव फोर्स में अमेरिकी सैन्य मदद को काफी कम करने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते ट्रंप ने एक दूत अलेक्जेंडर वेलेज-ग्रीन को नैटो पॉलिसी डायरेक्टर्स की एक मीटिंग में भेजा ताकि यूरोपियन साथियों को बताया जा सके कि यूनाइटेड स्टेट्स नाटो को मुहैया करवाए गये रणनीतिक बॉम्बर्स, फाइटर एयरक्राफ्ट, ड्रोन्स, सबमरीन और वॉरशिप्स को वापस बुला रहा है।
फिलहाल वापस बुलाए जाने वाले खास एसेट्स और इस पूरी प्रक्रिया की टाइमलाइन के बारे में पता नहीं है। वेलेज़-ग्रीन ने महाद्वीप से अमेरिका के परमाणु हथियारों को हटाने की किसी भी योजना का कोई संकेत नहीं दिया। पॉलिटिको ने राजनयिकों के हवाले से बताया कि अमेरिकी सैन्य सामानों की वापसी ‘दूसरों की ओर से विकल्प लेकर आने की क्षमता पर निर्भर करेगी… कुछ को बिल्कुल नहीं छेड़ा जाएगा जबकि कुछ पूरी तरह हटा दिए जाएंगे जबकि कुछ को आधा या एक-तिहाई तक कम किया जा सकता है।’
यूरोपीय देशों से सैन्य साजो सामान हटाएगा अमेरिका – डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला रूस को खुश करने वाला हो सकता है। रूस हमेशा से यूरोपीय देशों में नाटो का विरोध करता रहा है और अपने अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है। यूक्रेन हमले के पीछे भी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की की नाटो में शामिल होने की जिद थी। सैन्य साजो सामान हटाने का फैसला डोनाल्ड ट्रंप का यूरोपीय देशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ताजा हिस्सा है। राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ज्यादा करीब दिख रहे हैं।
Home / Uncategorized / ट्रंप कर रहे NATO की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की तैयारी, यूरोप से लड़ाकू विमान, युद्धपोत वापस बुलाएगा अमेरिका, रूस खुश
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website