Thursday , October 1 2026 1:20 PM
Home / Uncategorized / होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को गुजरने देंगे अगर’, ईरान ने बताया किन देशों को है इजाजत, भारतीय शिप धड़ाधड़ गुजरेंगे?

होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को गुजरने देंगे अगर’, ईरान ने बताया किन देशों को है इजाजत, भारतीय शिप धड़ाधड़ गुजरेंगे?


ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने यह बात कही है। सईद ने एक इंटरव्यू में कहा कि हम उन देशों के जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे रहे हैं, जो ईरान के खिलाफ हमलों में इजरायल-अमेरिका गठबंधन के साथ नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ भारतीय तेल टैंकर होर्मुज से निकलकर आए हैं।
ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब के तौर पर होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट डाली है। इस संकरे समुद्री के बंद होने से दुनिया के बड़े हिस्से में एनर्जी संकट पैदा हो रहा है। भारत में भी हालिया दिनों में एलपीजी को लेकर कई शहरों में आपाधापी दिखी है। इस सबके बीच भारत के कुछ जहाज बीते दिनों इस समुद्री रास्ते गुजरे हैं लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है।
भारत के कुछ जहाज निकले – भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने बीते हफ्ते कहा था कि तेहरान ने कुछ भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी है। उन्होंने जहाजों की संख्या पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। भारत का झंडा लगे दो टैंकरों के LPG लेकर आने की पुष्टि हुई है।हालांकि अभी भारत के 20 से ज्यादा जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत मिलने का इंतजार है।