
अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत फरयाब के ख्वाजा सब्जपोश जिले में मंगलवार को सेना के एक विमान ने एक तालिबानी ठिकाने पर हमला किया जिसमें कमांडर कारी जहीर समेत 10 आतंकवादी मारे गए।
प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल करीम युराश ने बताया कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर सरकारी सेना के लड़ाकू विमान ने स्थानीय समयानुसार अपराह्न दो बजे ख्वाजा सब्जपोश के सराय काला में तालिबानी ठिकाने पर हमला किया जिसमें कुख्यात कमांडर कारी जहीर समेत 10 आतंकवादी मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए।
आतंकवादी समूह ने अब तक इस घटना पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। वर्तमान समय में सरकारी बलों और तालिबानी आतंकवादियों एक दूसरे के खिलाफ अभियान तेज कर दिये हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website