Saturday , April 25 2026 12:50 AM
Home / News / नाइजीरिया हिंसा में 4 पुलिस अधिकारियों की मौत

नाइजीरिया हिंसा में 4 पुलिस अधिकारियों की मौत


योला: नाइजीरिया के अदामावा प्रांत में मुस्लिम चरवाहा पर चार पुलिस अधिकारियों को मारने का शक जताया जा रहा है। राज्य के पुलिस प्रवक्ता उस्मान अबूबाकर ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को नुमान क्षेत्र में चरवाहों से एक गांव की रक्षा करते समय रात चार अधिकारी मारे गए।

चरवाहों ने इससे पहले हुए संघर्ष के प्रतिशोध के रूप में हमला किया था। इससे पहले हुए संघर्ष में अज्ञात हमलावरों ने नुमान क्षेत्र में 30 चरवाहों को मार डाला था। नुमान पिछले कुछ समय से चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच संघर्ष का केंद्र बना हुआ है।