Wednesday , March 4 2026 10:11 PM
Home / Video / बांग्लादेश की पीएम के घर से पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा, डेगची तक उठा ले गए बवाली

बांग्लादेश की पीएम के घर से पंखा, कुर्सी, आरओ, गद्दा, डेगची तक उठा ले गए बवाली


बांग्लादेश में 15 सालों से प्रधानमंत्री रही शेख हसीना ने हिंसक प्रदर्शनों के बाद सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। शेख हसीना के देश छोड़ने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए और उपद्रव शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां लूट शुरू हो गई।
बांग्लादेश में व्यापक हिंसक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना सीधे भारत पहुंची, जहां उन्हें सुरक्षित जगह पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की सेना ने शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए सिर्फ 45 मिनट का समय दिया था। शेख हसीना जब अपनी बहन शेख रिहाना के साथ प्रधानमंत्री आवास से निकलीं, तो उनके पास सिर्फ चार सूटकेस थे। लेकिन शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद प्रधानमंत्री आवास में हुआ वह हैरान करने वाला था। प्रधानमंत्री आवास के अंदर से आई तस्वीरें और विडियो अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पीएम हाउस में घुसे प्रदर्शनकारी – शेख हसीना के जाने की खबर सुनते ही प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास गणभवन के गेट पर धावा बोला और अंदर घुस गए। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में प्रदर्शनकारियों को आवास के अंदर देखा गया। कुछ को प्रधानमंत्री के बेडरूम में बिस्तर पर लेटे नजर आए। कुछ प्रदर्शनकारी दफ्तर के अंदर मेज पर बैठे, तस्वीरें लेते और फाइलों को फेंकते नजर आए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास के अंदर से सामानों की चोरी शुरू कर दी।