राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। वह बुधवार को न्यूजीलैंड पहुंचीं, जहां विदेश मामलों के मंत्री टॉड मैक्ले और भारतीय उच्चायुक्त नीता भूषण ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मू न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो और उप प्रधानमंत्री विंस्टन पीटर्स से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुर्मू ने उनसे मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website