
फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की हिट फिल्म ब्लैक ने शनिवार को 12 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए कोई पैसे नहीं लिए थे। संजय जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करना ही उनके लिए पर्याप्त फीस जैसा था।
4 फरवरी 2005 को रिलीज हुई फिल्म ब्लैक एक अंधे शख्स (अमिताभ बच्चन) और एक बहरी लड़की (रानी मुखर्जी) के रिश्ते के बारे में थी। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- उनके द्वारा किए गए सभी काम को देखने के बाद मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहता था। मैंने फिल्म के लिए उनसे कोई सैलरी नहीं ली। बिग बी ने ब्लैक को समर्पित एक विशेष ब्लॉग में कहा, ‘मेरे लिए ब्लैक फिल्म का हिस्सा होना ही काफी था। ब्लैक को रिलीज हुए आज 12 साल हो गए हैं।’
बच्चन ने लिखा, ‘वह भंसाली के काम को देखकर काफी प्रभावित थे। वह उनके साथ काम करना चाहते थे और जब यह अवसर उन्हें मिला, तो उन्होंने इसके लिए एक भी पैसा चार्ज नहीं किया। यह फिल्म अमेरिकी लेखिका हेलन केलर की जिंदगी पर आधारित थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website