Wednesday , April 22 2026 11:01 AM
Home / Entertainment / बिली एलिश के साथ LIVE कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, स्टेज से उतरते वक्त धड़ाम से नीचे गिरीं, पैर पर लगी चोट

बिली एलिश के साथ LIVE कॉन्सर्ट में हुआ हादसा, स्टेज से उतरते वक्त धड़ाम से नीचे गिरीं, पैर पर लगी चोट


अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय वो स्टेज पर गिर गईं। उनके शरीर पर चोट के कारण बहुत बड़ा जख्म हो गया। गनीमत ये रही कि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आईं।
अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी खबर सामने आ रही है। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। वो स्टेज से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गईं। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन फिर भी जांघों पर काला निशान पड़ गया है।
‘मिरर यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की सिंगर Billie Eilish हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर रही हैं। वो मंच से नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त कम रोशनी के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर गईं। उनके पैर पर चोट लगी है, जिसके कारण काला निशान पड़ गया है।