
एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमलावरों ने हमला किया है। उन्हें 6 बार चाकू से मारा गया और उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी चोट आई है। एक्टर का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। वो ऑपरेशन थिएटर में हैं। जानिए हेल्थ अपडेट।
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात उनके मुंबई वाले घर में घुसकर चाकू से हमला हुआ है। इस घटना में एक्टर को कई गंभीर चोट आई हैं। उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स उनकी सर्जरी कर रहे हैं। एक गंभीर चोट रीढ़ की हड्डी के पास आई है। हमलावर ने झगड़े के दौरान सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किया है। इस चौंकाने वाली घटना ने फैंस और फिल्मी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इस बीच, अस्पताल से सैफ की हालत को लेकर ताजा जानकारी आई है और आधिकारिक बयान भी जारी किया है।
एक्टर फिलहाल लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल के सीईओ के एक बयान के अनुसार, एक्टर को सुबह 3-3:30 बजे 6 चोटों के साथ भर्ती कराया गया था, जिसमें से एक चोट उनकी रीढ़ के बहुत करीब थी। लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने कहा, ‘सैफ अली खान को सुबह 3-30 बजे लीलावती अस्पताल लाया गया। उन्हें 6 चोटें हैं जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास है। हम उस पर काम कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी कर रहे हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / रीढ़ की हड्डी के पास गंभीर चोट, न्यूरोसर्जन कर रहे सर्जरी, चाकू से 6 बार हुआ हमला
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website