
पेरिस: पेरिस के अभियोजक कार्यालय ने कहा कि फ्रांस के दक्षिणी शहर मांटपेलियर में पिछले हफ्ते हमले के प्रयास के मामले में 3 संदिग्धों पर आतंकी साजिश रचने के प्राथमिक आरोप लगाए गए हैं। अधिकारियों ने संदिग्धों के नाम का पहला शब्द ही बताया है। इसमें से एक है किशोरवय लड़की सारा और थॉमस नाम का एक व्यक्ति। उन पर आतंकी सांठगांठ और विस्फोटक रखने के आरोप लगाए गए हैं।
मलिक नाम के एक अन्य व्यक्ति पर आतंकवाद को सही ठहराने का आरोप लगाया गया है। पिछले हफ्ते आतंकनिरोधक बल ने बम बनाने की अस्थायी प्रयोगशाला का पर्दाफाश किया था। फ्रांस के एक शीर्ष के सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस छापेमारी के कारण ‘‘संभावित हमले’’ को नाकाम किया जा सका है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गई लोगों में से एक किशोरवय लड़की ने एक वीडियो में इस्लामिक स्टेट समूह के प्रति वफादारी का संकल्प लिया था। फ्रांस में वर्ष 2015 और वर्ष 2016 में कई भयावह हमलों के बाद से आपात स्थिति घोषित की हुई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website