
दिल के लिए पोटैशियम बहुत काम का मिनरल है। यह केले के अंदर मिलता है। लेकिन एवोकाडो में इससे ज्यादा पोटैशियम होता है। यह कई सारे दूसरे हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
केला एक हेल्दी फूड है। यह दिल के लिए काफी बढ़िया माना जाता है। क्योंकि इसके अंदर पोटैशियम होता है। लेकिन अगर आपको बताएं कि केले से ज्यादा पोटैशियम एवोकाडो में होता है तो कैसा लगेगा। यह बिल्कुल सच है, दिल के लिए एवोकाडो ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
हॉलिस्टिक प्रैक्टिशनर और नैचुरोपैथ श्वेता श्रीवास्तव ने एवोकाडो खाने के 5 फायदे बताए हैं। यह विदेशी फल अब आसानी से मार्केट में मिल जाता है। इसे खाने के कई तरीके भी हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। आइए एवोकाडो खाने के फायदे जानते हैं।
पोटैशियम की भरमार – श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि एवोकाडो में केले से ज्यादा पोटैशियम होता है। यह हार्ट के इलेक्ट्रिकल सिग्नल के लिए जरूरी होता है। जिससे हार्ट का फंक्शन बेहतर चलता रहे।
एवोकाडो के फायदे – नैचुरोपैथ श्वेता के मुताबिक यह प्लांट बेस्ड फैट के मामले में सबसे ऊपर है। हेल्दी फैट शरीर के कई सारे कामों में मदद करता है। दिल, हड्डी और दिमाग को ढंग से काम करने के लिए इसकी जरूरत होती है।
एंटी एजिंग फूड – इसे एंटी एजिंग पावरहाउस कहा जाता है। क्योंकि इसमें ऐसे गुण होते हैं, जो आपको प्रीमैच्योर एजिंग से बचाने में मदद करते हैं। यह आपकी स्किन, हेयर, ऑर्गन फंक्शन को उम्र के हिसाब से हेल्दी रखते हैं।
आर्थराइटिक पेन – बुजुर्गों के लिए यह फूड काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका एक्सट्रैक्ट आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद करता है। इससे बुजुर्गों को चलने-फिरने में परेशानी नहीं होती।
ग्लूटेन फ्री – अगर आपको ग्लूटेन से एलर्जी है तो भी इसका सेवन कर सकते हैं। यह ग्लूटेन फ्री, वीगन और कोलेस्ट्रॉल फ्री फूड है। जो कई सारे न्यूट्रिएंट देता है।
Home / Lifestyle / केले से ज्यादा पोटैशियम देता है एवोकाडो, दिल के लिए बेहद जरूरी, मिलेंगे 5 जोरदार फायदे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website