Tuesday , May 26 2026 11:39 PM
Home / News / चीनी युद्धपोतों ने किया हिंद महासागर में युद्धाभ्यास

चीनी युद्धपोतों ने किया हिंद महासागर में युद्धाभ्यास

8
बीजिंगः चीन के युद्धपोतों ने हिंद महासागर में युद्धाभ्यास किया है। सरकारी समाचार एजैंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। खबर के समर्थन में उसने युद्धाभ्यास की 4 तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। समाचार एजैंसी ने ट्वीट किया, ‘चीनी नौसेना के छोटे-छोटे जहाजों के बेड़ों ने हिंद महासागर के पूर्व में उच्च स्तरीय अभ्यास किया है।’ हालांकि समाचार एजैंसी ने युद्धाभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

चीन का यह अभ्यास संकेत है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की नौसेना भारत के पीछे की ओर भी काफी सक्रिय हो गई है। 2015 में पीएलए द्वारा श्वेत पत्र जारी करने के बाद से ही हिंद महासागर में चीनी नौसेना की उपस्थिति बढ़ रही है। इसमें अपने तटों से दूर ‘सार्वजनिक समुद्र संरक्षण’ के लिए पहली बार नौसेना के कार्यो को बढ़ाने की नई सैन्य रणनीति तैयार की गई थी। हाल ही में कोलंबो और कराची के बंदरगाहों पर चीन की पनडुब्बियों की मौजूदगी ने भी भारत की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *