
नई दिल्ली : भारत उन 5 शीर्ष देशों में शामिल है जहां से बड़ी संख्या में करोड़पति लोग विदेश जाकर बस रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बीते साल यानी 2016 में भारत से 6,000 ऐसे करोड़पति विदेश जाकर बस गए और यह संख्या इससे पूर्व वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक है। वेल्थ की एक रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला गया है।
95 अरबपति हैं भारत में
रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2016 तक देश की कुल संपत्ति 6,200 अरब डॉलर थी और यहां 2,64,000 करोड़पति व 95 अरबपति रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक स्तर पर 2016 में लगभग 82,000 अति धनाढ्य लोग या करोड़पति विदेश चले गए। जबकि 2015 में अपना देश छोड़कर विदेश चले जाने वाले करोड़पतियों की संख्या 64,000 थी।
करोड़पतियों की पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया
सबसे अधिक धनी लोग ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। लगातार दूसरे साल वह इस लिहाज से पहले स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 11,000 करोड़पति 2016 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website