
सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा सिंह को साइन किया गया है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सलमान ने टीम की तरफ से चित्रांगदा सिंह का फिल्म में स्वागत किया। इससे पहले डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने कन्फर्म कर दिया था कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ में चित्रांगदा को फीमेल लीड साइन किया गया है। सलमान और चित्रांगदा सिंह ने अभी तक किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ साथ में उनकी पहली फिल्म होगी।
सलमान खान फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंडिया गेट से चित्रांगदा सिंह की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, ‘सादगी और शालीनता का रूप चित्रांगदा सिंह का ‘बैटल ऑफ गलवान’ की टीम में स्वागत है।’
सलमान ने किया चित्रांगदा का स्वागत, फैंस बोले- भाभी गर्दा उड़ा दो – इस न्यूज के बाद से फैंस झूम उठे हैं और सलमान-चित्रांगदा सिंह की जोड़ी देखने को बेताब हैं। चित्रांगदा सिंह भी सलमान के प्रोडक्शन हाउस को जवाब दिया और ट्वीट किया, ‘मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। यह वाकई खास है।’ फैंस के खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘आप दोनों धमाल मचा दोगे। एक बोला, ‘वेलकम मैम। नई भाभी जी।’ एक और कमेंट है, ‘वेलकम भाभी जी।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website