Thursday , July 31 2025 7:16 PM
Home / Lifestyle / बगल महकाने के लिए लगाते हैं डियो? संभल जाओ… कुछ घंटों की खुशबू पड़ेगी भारी, फिर होगा पछतावा

बगल महकाने के लिए लगाते हैं डियो? संभल जाओ… कुछ घंटों की खुशबू पड़ेगी भारी, फिर होगा पछतावा


अंडरआर्म्स में खुशबू के लिए परफ्यूम हम सभी लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये स्किन के लिए सही है भी या नहीं? अगर नहीं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाला है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
अंडरआर्म्स काले होने की समस्या महिलाएं हो या पुरुष दोनों में ही कॉमन होती है। ऐसे में लोग कई तरह की स्किन व्हाइटनिंग क्रीमें इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे त्वचा पर कोई खास निखार नहीं आता है। अंडरआर्म्स में इस्तेमाल होने वाली सबसे कॉमन चीज डियो या परफ्यूम होते हैं। लोग अपने डेली रूटीन में इनका इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि खुशबू फैलाने वाली इन चीजों को आमतौर पर अपने पास रखते ही हैं, क्योंकि कुछ घंटे बीतने के बाद इसे दोबारा लगाना पड़ता है।
ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि हम अच्छी खुशबू के लिए डायरेक्टली अपने अंडरआर्म्स पर जिस परफ्यूम या डियो का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे त्वचा को कोई नुकसान तो नहीं हो रहा है? शायद आपका जवाब नहीं होगा, क्योंकि अगर हां होता, तो आप इन चीजों का स्किन पर डायरेक्ट इस्तेमाल बंद कर देते। खैर, आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
परफ्यूम का डायरेक्ट इस्तेमाल हानिकारक क्यों? – बता दें कि मशहूर कंटेंट क्रिएटर रौनक माथुर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अंडरआर्म्स में नहीं करना चाहिए। इन्हीं में से एक डियो या परफ्यूम का इस्तेमाल भी है। दरअसल, रौनक की मानें, तो इन खुशबू करने वाली चीजों में अल्कोहल का इस्तेमाल होता है।
बता दें कि अल्कोहल से जलन और लंबे समय तक पिगमेंटेशन रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि डियो कभी भी डायरेक्ट स्किन पर नहीं लगाना चाहिए। आइए अब अन्य चीजें भी जान लेते हैं, जिनका इस्तेमाल आपको अंडरआर्म्स में नहीं करना चाहिए।
नींबू का रस न लगाएं – कई लोग अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए नींबू का रस लगाते हैं। कई बार वे इस नुस्खे में अन्य चीजें भी मिलाते हैं और कई बार सीधा भी इसका इस्तेमाल करते हैं। मगर ये कोई ग्लो हैक नहीं है। नींबू के रस से आपकी त्वचा जल सकती है और कालापन काफी हद तक बढ़ सकता है।
बेकिंग सोडा का न करें इस्तेमाल – कई लोग बेकिंग सोडा में ही नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स में लगाते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इससे त्वचा का पीएच बिगड़ता है, साथ ही रैशेज और जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल – अंडरआर्म्स के बालों को हटाने के लिए लोग हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे महज केमिकल बर्न की समस्या होती है।
एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल – बता दें कि अगर आप डायरेक्ट स्किन पर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, तो सेंसिटिव स्किन में गंभीर जलन पैदा हो सकती है। आपकी त्वचा सेंसिटिव हो या नहीं आपको डायरेक्ट इस तेल का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल – टैल्कम पाउडर सारे नहीं, लेकिन कई आपकी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन्हें अंडरआर्म्स में लगाने से स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और त्वचा से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।