Wednesday , April 15 2026 2:17 AM
Home / News / India / चीन ने पाकिस्तान को सौंपी तीसरी हैंगर क्लास पनडुब्बी, क्या हिंद महासागर में भारत को घेरने का बन रहा प्लान?

चीन ने पाकिस्तान को सौंपी तीसरी हैंगर क्लास पनडुब्बी, क्या हिंद महासागर में भारत को घेरने का बन रहा प्लान?

चीन ने हिंद महासागर में अपनी नौसैनिक क्षमताओं को मजबूत करते हुए पाकिस्तान को आठ उन्नत हैंगर-श्रेणी की पनडुब्बियां सौंपी हैं। यह कदम पाकिस्तान की सेना को उन्नत बनाने के प्रयास का हिस्सा है।
चीन ने आठ नई हैंगर-क्लास पनडुब्बियों में से तीसरी पनडुब्बियां पाकिस्तान को सौंप दी हैं। इससे पाकिस्तान की नेवी की ताकत में बड़ा इजाफा होगा। चीन की ओर से भारत के पास हिंद महासागर में अपनी बढ़ती उपस्थिति बढ़ाने के लिए पाक नेवी को मजबूत किया जा रहा है। चीन ने हिंद महासागर में लगातार विस्तार की कोशिश की है। इस क्षेत्र को भारत अपना रणनीतिक बैकयार्ड मानता है। ऐसे में चीन यहां भारत को पाकिस्तान के साथ मिलकर घेरना चाहता है। पनडुब्बियों की डिलीवरी बीजिंग के इसी प्रयास का हिस्सा है।
ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने पनडुब्बी को गुरुवार को हुबेई प्रांत के वुहान में लॉन्च किया गया। चीन की ओर से पाकिस्तान को आठ हैंगर-क्लास पनडुब्बी मिलनी हैं। यह उनमें तीसरी पनडुब्बी है। इससे पहले दूसरी पनडुब्बी मार्च में सौंपी गई थी। पाकिस्तान को चार आधुनिक चीनी फ्रिगेट भी चीन से हालिया वर्षों में मिले हैं।