Thursday , March 5 2026 2:09 PM
Home / Entertainment / एनरिके इग्लेसियस के मुंबई कॉन्सर्ट में चोरी, 23 लाख रुपये से ज्यादा के 73 मोबाइल ले उड़े चोर, 7 FIR दर्ज

एनरिके इग्लेसियस के मुंबई कॉन्सर्ट में चोरी, 23 लाख रुपये से ज्यादा के 73 मोबाइल ले उड़े चोर, 7 FIR दर्ज


करीब 13 साल बाद एनरिके इग्लेसियस ने भारत में अपना कॉन्सर्ट किया। मुंबई में दो दिन तक दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। पर कुछ लोगों के लिए ये लाइव शो बुरी यादें छोड़कर गया है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि शो के दौरान लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।
फेमस स्पेनिश सिंगर एनरिके इग्लेसियस ने मुंबई में करीब 13 साल बाद अपना लाइव शो किया। उनके कॉन्सर्ट में 25 हजार से ज्यादा दर्शक और सेलेब्स जुटे थे। उनके सुपरहिट गानों पर जनता झूमती दिखी। पर जब सभी मस्ती में डूबे हुए थे, तब स्टेडियम में चोरी भी हो रही थी। जी हां। अब कॉन्सर्ट के बाद 7 एफआईआर दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि 73 मोबाइल फोन चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत 23 लाख रुपये से ज्यादा है।
ग्रैमी अवॉर्ड विनर एनरिके इग्लेसियस ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए ग्राउंड में 29 और 30 अक्टूबर को कॉन्सर्ट किया। मलाइका अरोड़ा से लेकर सोनल चौहान, रकुल प्रीत सिंह, रुबीना दिलैक से लेकर राहुल वैद्य और गुरमीत चौधरी सहित कई स्टार्स को शो में देखा गया। उनके वीडियोज वायरल हुए थे।
कॉन्सर्ट में 73 मोबाइल फोन हुए चोरी – अब लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि खचाखच भरे स्टेडियम में करीब 73 मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। इनकी कीमत 23.85 लाख रुपये बताई जा रही है। मेकअप आर्टिस्ट से लेकर होटल व्यवसायी, स्टूडेंट, जर्नलिस्ट और बिजनेसमैन सहित अन्य के साथ ये चोरी हुई है। उन्होंने इस प्रोग्राम के लिए 7 हजार रुपये का टिकट खरीदा था