
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल संग उनकी शादी अब कैंसिल हो चुकी है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया।
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने आखिरकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही खबरों पर विराम लगा दिया है। लंबे समय से म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन स्मृति ने साफ किया कि यह रिश्ता अब खत्म हो चुका है। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी कैंसिल करने का फैसला लिया है।
इस खबर ने फैंस को भी काफी दुख पहुंचाया है, क्योंकि जब कोई रिश्ता टूटता है तो सिर्फ दो लोग नहीं, बल्कि कई सपने और उम्मीदें भी बिखर जाते हैं। स्मृति और पलाश की लव स्टोरी का इस तरह खत्म होना उन लोगों के लिए भी इमोशनल झटका है, जो उन्हें एक साथ देखने की उम्मीद कर रहे थे।
मन को रखें शांत – ऐसे मुश्किल समय में खुद को संभालना सबसे बड़ी चुनौती होता है, लेकिन जिंदगी यहीं थमती नहीं। ठीक सोच, मजबूत इरादों और खुद पर भरोसे के साथ इंसान फिर से खड़ा हो सकता है। ब्रेकअप या शादी टूटने के बाद मन को शांत रखना जरूरी है, इसके लिए खुद को समय दें, अपनी भावनाओं को स्वीकार करें और भरोसेमंद लोगों से बात करें। धीरे-धीरे आप फिर से आगे बढ़ने का साहस जुटा पाएंगे।
ऐसे संभालें खुद को – सबसे जरूरी है अपनी भावनाओं को पहचानना और उन्हें स्वीकार करना। इस समय उदासी, गुस्सा या अकेलापन महसूस होना बिल्कुल सामान्य है। खुद से यह उम्मीद न करें कि सब तुरंत ठीक हो जाएगा। रो लेना, डायरी लिखना या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से बात करना हीलिंग की शुरुआत है। (photo: pexels.com)
इस तरह दें खुद को समय – हर जख्म को भरने में समय लगता है, इसलिए शादी टूटने के बाद खुद को जबरदस्ती मजबूत दिखाने की कोशिश न करें। अपने आप को थोड़ा वक्त दें। धीरे-धीरे दर्द कम होगा और आप फिर से खुद को पहले से बेहतर महसूस करने लगेंगे।
इस तरह करें खुलकर बात – इस मुश्किल समय में परिवार और करीबी दोस्त आपकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से दिल की बात शेयर करने से मन हल्का होता है और स्ट्रेस कम होता है। सब कुछ अकेले झेलने के बजाय मदद लेना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी और हिम्मत की निशानी है।
सेहत का ऐसे रखें ध्यान – मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। अच्छी नींद लें, हेल्दी खाना खाए और रोजाना थोड़ी वॉक या हल्की एक्सरसाइज शामिल करें। योग और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटीज मन को शांत करती हैं और आपको अंदर से मजबूत बनाने में मदद करती हैं।
खुद को पॉजिटिव चीजों में इस तरह रखें बिजी – खाली समय में दिमाग पुराने ख्यालों में उलझ सकता है, इसलिए खुद को व्यस्त रखना बहुत जरूरी है। कोई नई हॉबी अपनाएं, म्यूजिक सुनें, किताबें पढ़ें या किसी क्रिएटिव एक्टिविटी में समय लगाएं। इससे मन धीरे-धीरे शांत होता है और आप खुद को स्ट्रांग फील करने लगते हैं। याद रखें, शादी का टूटना जिंदगी का अंत नहीं होता। समय के साथ दर्द कम होता है और नई शुरुआत के दरवाजे खुलते हैं। खुद पर भरोसा रखें, धीरे-धीरे चीजें ठीक होती हैं।
Home / Lifestyle / खत्म हुई स्मृति-पलाश की लव स्टोरी! शादी टूटने के बाद जीवन में आगे बढ़ने के लिए कैसे संभालना चाहिए खुद को?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website