
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने बताया है कि रविवार को वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह बैठक यूक्रेन और रूस के बीच चार साल से जारी युद्ध को रोकने पर चीजें आगे बढ़ाने के लिए है। जेलेंस्की की ओर से इस दौरान खासतौर से यूक्रेन के लिए सुरक्षा गारंटी पर जोर दिया जाएगा। फ्लोरिडा में होने वाली इस मुलाकात से पहले जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि अगर रूस सीजफायर पर सहमत होता है तो वह जनमत संग्रह के लिए तैयार हैं।
वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वह युद्ध खत्म करने के लिए फ्रेमवर्क पर जरूर सहमत होंगे। साथ ही रूस युद्धविराम के लिए सहमत होता है तो हम उस फ्रेमवर्क को यूक्रेन में जनमत संग्रह के लिए पेश करने को तैयार होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि जनमत संग्रह तभी संभव होगा जब रूस कम से कम 60 दिनों का युद्धविराम करे। जेलेंस्की ने कहा कि डोनबास और जापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी ट्रंप से चर्चा होगी।
यूक्रेन में जनमत संग्रह का मतलब – जेंलेंस्की ने कहा कि इलाके पर किसी भी समझौते का फैसला संभावित जनमत संग्रह में यूक्रेनी लोगों को करना चाहिए। हम अभी भी इलाके पर बेहतर स्थिति के लिए बातचीत करना चाहेंगे। प्लान में इस मुद्दे पर बहुत मुश्किल फैसला लेने की जरूरत पड़ी तो आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका पूरे 20-पॉइंट प्लान को जनमत संग्रह के लिए रखना होगा।
जेलेंस्की ने जनमत संग्रह कराने के लिए 60 दिन के सीजफायर की अपनी मांग के पीछे का तर्क समझाते हुए कहा, ‘यूक्रेन के लोगों का सुरक्षित महसूस करना जरूरी है। अगर सुरक्षा चिंताओं के कारण लोग वोट देने नहीं आते हैं तो नतीजा अवैध लग सकता है। अगर लोगों के पास आकर वोट देने का मौका ही ना हो तो फिर जनमत संग्रह का ना होना बेहतर है।
Home / News / रूस युद्ध रोके तो हम सीजफायर के लिए तैयार, ट्रंप के साथ बैठक से पहले जेलेंस्की का ऐलान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website