
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने आज सिलहट से अपने चुनावी प्रचार का आगाज किया है। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान को लेकर नया नारा भी दिया। तारिक रहमान ने कहा, “न दिल्ली, न पिंडी, न कोई दूसरा देश—पहले बांग्लादेश।” इतना ही नहीं, उन्होंने पहली ही रैली में बांग्लादेश की कट्टर धार्मिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी पर जमकर निशाना भी साधा। तारिक रहमान ने कहा कि अल्लाह हर चीज का मालिक है, लेकिन कुछ लोग जन्नत के टिकट बेचकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
जमात-ए-इस्लामी पर निशाना साधा – गुरुवार को सिलहट के आलिया मदरसा मैदान में बीएनपी की पहली चुनावी रैली में तारिक रहमान ने कहा, “वे चुनाव से पहले ही लोगों को धोखा दे रहे हैं; चुनाव के बाद वे क्या करेंगे, यह तो सभी जानते हैं। कुछ नेताओं का समर्थन करने का दावा करने वालों को इस देश की जनता ने 1971 में ही देख लिया था।”
बांग्लादेश के खिलाफ साजिश का शक जताया – साजिशों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह करते हुए तारिक रहमान ने कहा, “मैंने हाल के दिनों में देखा है कि कुछ गुट साजिशें रच रहे हैं। मध्य पूर्व समेत कई देशों में डाक मतपत्रों में धोखाधड़ी हो रही है। जो लोग पहले देश छोड़कर मतदान में धांधली कर चुके हैं, वे फिर से वैसी ही साजिशें रचने की कोशिश कर रहे हैं। हमें सतर्क रहना होगा। अगर हम एकजुट रहें, तो सभी साजिशों का मुकाबला किया जा सकता है।”
Home / News / ना दिल्ली और ना रावलपिंडी, बांग्लादेश सबसे पहले… BNP की पहली रैली में बोले तारिक रहमान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website