
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान लगातार बात कर रहे सांसदों को जमकर फटकार लगाई है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य सांसदों को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर वे आपस में लंबी बातचीत करना चाहते हैं तो चैंबर से बाहर चले जाएं।
अगर बात करनी है तो चैंबर से जा सकते हैं बाहर – दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के दौरान दोनों तरफ के सदस्यों को लगातार आपस में बात करते हुए देखा। जिससे संसद के बाकी सदस्यों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा व्यवहार सदन की गरिमा के खिलाफ है, और जो लोग लंबी बातचीत करना चाहते हैं, वे लोकसभा चैंबर से बाहर जा सकते हैं।
अपने साथी से कम बात करें के.सी. वेणुगोपाल – स्पीकर ने बात कर रहे सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि थोड़ी-बहुत बातचीत की इजाजत है, लेकिन लंबी बातचीत की नहीं। अब से वह कार्यवाही में बाधा डालने वाले सदस्यों का नाम लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल से कहा कि वे अपने साथी सदस्यों के साथ बातचीत कम करें।
Home / News / संसद में प्रश्नकाल के दौरान बात कर रहे सांसदों पर भड़के लोकसभा अध्यक्ष ,कहा-अगर बात करनी है तो बाहर जाएं
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website