
सैमसंग ने Galaxy M17e 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का किफायती 5जी स्मार्टफोन है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है। इसकी सेल 20 मार्च से होगी। इसके साथ ही POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max स्मार्टफोन्स भी भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये पोको के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में शामिल हैं। POCO X8 Pro Max में 9 हजार एमएएच की बैटरी है और यह भारत में लॉन्च पहला स्मार्टफोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।
सैमसंग ने भारत में अपने नए किफायती स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी M17e 5G’ को लॉन्च कर दिया है। इसे 20 मार्च से एमेजॉन और सैमसंग की वेबसाइट के साथ रिटेल आउटलेट्स से लिया जा सकेगा। Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 8.2mm स्लिम है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है।
फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर रन करता है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है।
मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसके साथ डेप्थ कैमरा दिया गया है।
फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
इसके 4GB+128GB मॉडल के दाम 13999 रुपये हैं।
6GB+128GB मॉडल की कीमत 15499 रुपये है।
POCO X8 Pro लॉन्च, Price, Features, Specifications (प्राइस, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस) – POCO X8 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारत में पोको के सबसे महंगे स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कंपनी ने 100 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी ऑफर की है।
फोन में 6.59 इंच का 1.5K ओलेड डिस्प्ले है जो 120Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। डिस्प्ले में 3500 निट्स की पीक ब्राइटनैस और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन है।
फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।
यह 8 और 12 जीबी LPDDR5X Ultra रैम ऑप्शंस के साथ आता है। 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है।
POCO X8 Pro रन करता है एंड्रायड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर।
इसमें 50MP का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेश के साथ है। 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।
20MP का फ्रंट कैमरा है।
6500mAh की बैटरी, 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग्स हैं।
POCO X8 Pro को ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर्स में लाया गया है।
8GB + 256GB मॉडल के दाम 32,999 रुपये हैं, जबकि 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है।
POCO X8 Pro Max Price, Features, Specifications (प्राइस, फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस)
POCO X8 Pro Max को भी भारत में ले आया गया है। यह भारत में आया पहला फोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s प्रोसेसर दिया गया है। 9 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी इसमें दी गई है।
फोन में 6.83 इंच का 1.5K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी गई है।
इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट है जिसे 3एनएम प्रोसेस पर बनाया गया है।
12 जीबी LPDDR5X रैम इस फोन में है। स्टोरेज 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ है।
यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी HyperOS 3 पर रन करता है।
फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
20MP का फ्रंट कैमरा है।
9000mAh की बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
POCO X8 Pro Max को ब्लैक, वाइट और ब्लू कलर्स में लाया गया है।
इसके प्राइस 12GB + 256GB मॉडल के लिए 42,999 रुपये हैं। 12GB + 512GB मॉडल के दाम 46,999 रुपये हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website