
आजकल साइबर ठगी के मामले इस कदर बढ़ने लगे हैं कि जिन ऐप्स को आप इस्तेमाल करते हैं, उनकी सबसे सुरक्षित सेटिंग्स का ऑन होना बहुत जरूरी हो जाता है। इसी तरह की एक ऐप है WhatsApp, जिस पर अगर आप Passkey फीचर को ऑन कर लें, तो न सिर्फ आप WhatsApp पर साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि यह आपको OTP के बिना भी ऐप में लॉगइन करने की सुविधा देता है।
ऐसे में आपको भी अपने WhatsApp में Passkey फीचर को जरूर ऑन करना चाहिए। दरअसल यह एक एडवांस टेक्नोलॉजी है, जो आपके WhatsApp को फिंगरप्रिंट या फेस आईडी की चाबी से लॉक कर देती है। अगर आपने अपने WhatsApp पर इस फीचर को ऑन किया हो, तो WhatsApp में लॉगइन करते समय आपको मैसेज से मिलने वाले 6 अंकों के कोड का इंतजार नहीं करना पड़ता। इतना ही नहीं, अगर आपका सिम एक्टिव न भी हो, तो भी इसकी मदद से आप अपने अकाउंट तक पहुंच सकते हैं। यह आपको अकाउंट OTP के मुकाबले हैकप्रूफ भी बनाता है।
कैसे काम करता है Passkey? – WhatsApp Passkey फीचर आपके WhatsApp अकाउंट को आपके फोन के साथ जोड़ देता है। यह टेक्नोलॉजी पब्लिक और प्राइवेट दो डिजिटल चाबियों की मदद से काम करती है। इस फीचर को ऑन करने पर एक डिजिटल चाबी WhatsApp के सर्वर पर सुरक्षित हो जाती है और दूसरी चाबी फोन में सुरक्षित रहती है।
ऐसे में जब आप अपने WhatsApp अकाउंट में लॉगइन करते हैं, तो आपको अपना फिंगरप्रिंट या फेस आईडी देना पड़ता है। इसके बाद WhatsApp दोनो चाबियों का मेल करता है और जांच सफल होने पर आपको अपना अकाउंट एक्सेस करने देता है। इसके लिए OTP के जरिए आने वाले कोड की जरूरत नहीं रह जाती। आसान शब्दों में कहें तो, आपका फोन ही आपके अकाउंट की चाबी बन जाता है और आपके बायोमेट्रिक्स उस ताले को खोलने का काम करते हैं।
Passkey के फायदे क्या हैं? – इसका सबसे बड़ा फायदा है कि WhatsApp अकाउंट में लॉगइन होने के लिए OTP का इंतजार नहीं करना पड़ता।
इसकी वजह से आपका अकाउंट हैकप्रूफ हो जाता है। कोई भी बायोमेट्रिक्स की वजह से आपका अकाउंट चुरा नहीं सकता।
आप फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से पलक झपकते ही अकाउंट में लॉगइन कर पाएंगे।
इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके पास भले सिम न हो, तो भी आप अपने अकाउंट में उस फोन पर लॉगइन कर सकेंगे, जिसमें WhatsApp का Passkey बनाया था।
यह फीचर आपको सिम की मदद से होने वाले फ्रॉड से भी बचाता है। दरअसल कोई अगर आपका सिम क्लोन भी कर ले, तो बायोमेट्रिक्स न होने की वजह से आपका अकाउंट खोल नहीं सकेगा।
अपने WhatsApp पर Passkey फीचर को ऑन करने के लिए: – सबसे पहले WhatsApp खोलें और ऊपर दाईं ओर बने थ्री-डॉट्स (⋮) पर टैप करके Settings में जाएं।
सेटिंग्स में आपको Account का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
यहां Passkeys के ऑप्शन को चुनें।
अब Create a Passkey बटन पर टैप करें।
इसके बाद एक पॉप-अप आएगा, वहां Continue पर क्लिक करें।
आपका फोन आपसे स्क्रीन लॉक या फिंगरप्रिंट, फेस आईडी या पिन मांगेगा। उसे वेरिफाई करते ही आपकी पासकी बन जाएगी।
Home / Business & Tech / OTP के भरोसे न छोड़ें WhatsApp, शुरू करें Passkey फीचर, कोई नहीं कर पाएगा चोरी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website