
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का कहना है कि वह ईरान के साथ ‘बड़ी डील’ के लिए काम रहे हैं, जो ट्रंप करना चाहते हैं। वेंस ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस्लामाबाद में बातचीत की मेज के दूसरी ओर बैठे लोग भी डील करेंगे। भले ही अमेरिका और ईरान के बीच दशकों से अविश्वास रहा हो। वेंस ने पाकिस्तान में ईरानियों के साथ बातचीत का नेतृत्व किया था। बातचीत का दूसरा दौर होता है तो उसका भी नेतृत्व वेंस के करने की उम्मीद है।
मंगलवार को एथेंस जॉर्जिया में एक कार्यक्रम में वेंस ने कहा कि ईरान के साथ हम जिस स्थिति में हैं, उसे लेकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस बारे में दिलचस्प बात यह है कि हमारे पास एक संघर्ष-विराम है, जो अभी लागू है। मुझे लगता है कि इसे अभी छह या सात दिन हुए हैं और यह ठीक चल रहा है।
इस डील के अब तक ना हो पाने की वजह यह है कि राष्ट्रपति वास्तव में एक ऐसी डील चाहते हैं जिसमें ईरान के पास कोई परमाणु हथियार ना हो, ईरान किसी गुट को बढ़ावा ना दे और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ सकें। यही वह सौदा है, जो वह पेश कर रहे हैं।
ट्रंप छोटी डील नहीं करेंगे: वेंस – जेडी वेंस ने इस दौरान कहा, ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई छोटी डील नहीं करेंगे। वह एक बड़ा समझौता करना चाहते हैं। वह असल में ईरान को जो प्रस्ताव दे रहे हैं, वह बहुत सीधा-सादा है। उन्होंने कहा है कि अगर आप एक सामान्य देश की तरह व्यवहार करने को तैयार हैं तो हम भी आपके साथ आर्थिक रूप से एक सामान्य देश जैसा ही व्यवहार करेंगे।’
वेंस ने बताया कि ईरान के साथ अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो पाया है। इसकी वजह ट्रंप प्रशासन की ओर कड़ी परमाणु शर्तों पर जोर देना है। असल में ट्रंप एक ऐसा समझौता चाहते हैं जिसमें ईरान के पास कोई परमाणु हथियार ना हो। ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका कोई समझौता नहीं करेगा।
Home / News / ‘डोनाल्ड ट्रंप बड़ी डील चाहते हैं, इसलिए समझौते में देरी’, जेडी वेंस ने ईरान के साथ बातचीत पर दिया अहम अपडेट
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website