
इजरायल और लेबनान के बीच जारी युद्धविराम को तीन हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (अमेरिकी समयानुसार) यह जानकारी दी है। युद्धविराम को बढ़ाने का फैसला वॉइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में इजरायल और लेबनान के राजदूत से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया है। दोनों देशों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में हुआ बातचीत का दूसरा दौर था। जल्द ही दोनों देशों के नेताओं के मिलने की उम्मीद है।
ट्रंप ने यह भी कहा कि क्षेत्र में स्थिरता लाने के लिए ईरान को हिजबुल्लाह को दी जाने वाली अपनी फंडिंग बंद करनी होगी। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने बैठक को सार्थक बताया और कहा कि हिजबुल्लाह के असर का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा। बैठक में अमेरिका में इजरायल के राजदूत माइक हकाबी और लेबनान के राजदूत मिशेल इस्सा के अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। ट्रंप ने जल्द ही वाइट हाउस में इजरायल और लेबनान के नेताओं की मुलाकात की उम्मीद जताई।
मैं जल्द ही इजरायल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन की मेजबानी का इंतजार कर रहा हूं। इस बहुत ही ऐतिहासिक बैठक में शामिल होना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान था। डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
इजरायल का लेबनान पर हमला – वाइट हाउस में दोनों पक्षों की बातचीत इजरायल के लेबनान पर हवाई हमले के एक दिन बाद हुई, जिसमें एक पत्रकार समेत कम से कम पांच लोग मारे गए थे। लेबनान में 16 अप्रैल को 10 दिन का युद्धविराम लागू होने के बाद यह देश के लिए सबसे घातक दिन था। मारे गए लोगों में लेबनानी पत्रकार अमल खलील भी शामिल थीं।
हिजबल्लाह ने युद्धविराम पर क्या कहा? – हिजबुल्लाह के एक सांसद हसल फदलल्लाह ने कहा है कि समूह युद्धविराम जारी रखने का समर्थन करता है, लेकिन यह तब ही होगा जब इजरायल इसकी शर्तों का पूरी तरह पालन करे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इजरायल के सात सीधी बातचीत को खारिज कर दिया और लेबनान सरकार से आमने-सामने की बातचीत रोकने का आह्वान किया।
इजरायली सेना ने 2 मार्च को लेबनान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया, जब समूह ने ईरान के समर्थन में इजरायल पर हमले शुरू कर दिए। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, 2 मार्च को इजरायल के हमले शुरू होने के बाद से लेबनान में लघबग 2500 लोग मारे गए हैं।
Home / News / इजरायल-लेबनान में तीन हफ्तों के लिए बढ़ा युद्धविराम, ट्रंप ने किया ऐलान, नेतन्याहू और आउन की मुलाकात जल्द
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website