Thursday , May 28 2026 1:58 AM
Home / Entertainment / Bollywood / अपने शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशानों को खुलकर दिखाया

अपने शरीर पर ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के निशानों को खुलकर दिखाया


‘मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बयां करते हैं’ – इंडस्ट्री में जहां दिखावे और परफेक्शन की सबसे ज्यादा अहमियत है वहीं राजश्री देशपांडे ने सच्चाई और साहस को चुनते हुए एक मजबूत संदेश दिया है। इंस्टाग्राम पर किए अपने पोस्ट में राजश्री ने लिखा, ‘मेरे जख्म मेरे जिंदा रहने की कहानी बयां करते हैं। हर एक जख्म इस बात की याद दिलाता है कि मैंने लड़ाई लड़ी है, मैं बच गई और मैंने जीत हासिल की।’
कहा- आपके निशान दाग नहीं, बल्कि आपके साहस का ताज हैं – उन्होंने अपने इस पोस्ट में आगे लिखा है, ‘ब्रेस्ट कैंसर ने अपने निशान छोड़े हैं, लेकिन वह मेरी आत्मा को कभी नहीं छू सका। हर उस महिला से जो अपनी चमक को धूमिल कर रही हैं, मेरा रिक्वेस्ट है कि वह फिर से उठ खड़ी हों। आप बेहद खूबसूरत हैं और आपके निशान दाग नहीं, बल्कि आपके साहस का ताज हैं।’
‘अपने जख्मों को शर्मिंदगी की जगह ताकत बनाकर आगे बढ़ना चाहिए’ – राजश्री देशपांडे ने कहा कि आज वे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़ी हैं। उनके दिल में प्यार है और रूह में हिम्मत। उन्होंने सभी महिलाओं को संदेश दिया कि जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए और अपने जख्मों को शर्मिंदगी की जगह ताकत बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। इस पोस्ट में अपनी बातों को खूबसूरती से खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज मैं अपने फिल्म प्रमोशन के लिए पूरे दिल में प्यार और आत्मा में साहस लिए खड़ी हूं। जीवन को भरपूर जीने का यही सही समय है।’
पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है – राजश्री के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी सराहना मिल रही है। कई महिलाएं और सेलिब्रिटी उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। राजश्री के इस पोस्ट पर दीया मिर्जा, अमृता खानविलकर, शुभांगी लाटकर, शिल्पा तुलस्कर समेत कई सितारे व सोशल मीडिया यूजर्स भी खुलकर उनकी तारीफ करते नजर आए।