Tuesday , May 12 2026 11:49 PM
Home / Entertainment / Bollywood / तमन्ना भाटिया पहुंचीं महाकाल, भस्म आरती में शामिल होकर बोलीं- जो देखा शब्दों में बयां नहीं कर सकती

तमन्ना भाटिया पहुंचीं महाकाल, भस्म आरती में शामिल होकर बोलीं- जो देखा शब्दों में बयां नहीं कर सकती

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार, 12 मई की तड़के सुबह उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं और वहां भस्म आरती में शामिल हुईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा में है। तमन्ना तड़के सुबह 3 बजे ही मंदिर पहुंच गई थीं। वीडियो में वह माथे पर चंदन लगाए, भस्म आरती में लीन नजर आ रही हैं। वह करीब दो घंटे तक भस्म आरती में लीन दिखीं। तमन्ना ने इस दौरान लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चांदी द्वार से महाकाल को जल चढ़ाया और ग्रहण भी किया।
नंदी जी के कान में तमन्ना ने बताई अपनी मनोकामना – यही नहीं, एक्ट्रेस ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही और उनका पूजन भी किया। तमन्ना सभी श्रद्धालुओं के बीच बैठ महाकाल और गणपति बप्पा का जयकारा लगाती दिखीं। तमन्ना को पूजा के बाद ऑरेंज रंग की चुनरी ओढ़ाई गई। इस वक्त वह महाकाल की आरती गाती और तालियां बजाती दिखीं।