Tuesday , May 19 2026 5:18 PM
Home / Entertainment / Bollywood / ‘तुम्हारी मां पागल थी’, मौसमी चटर्जी की राजेश खन्ना ने अंतिम दिनों में भी की बुराई! बेटी के सामने खोली पोल

‘तुम्हारी मां पागल थी’, मौसमी चटर्जी की राजेश खन्ना ने अंतिम दिनों में भी की बुराई! बेटी के सामने खोली पोल


दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी का जन्म कोलकाता में इंदिरा चट्टोपाध्याय के रूप में हुआ था। उनकी शादी कम उम्र में ही दिग्गज सिंगर हेमंत कुमार के बेटे जयंता मुखर्जी से हो गई थी और वे लगभग संयोगवश ही फिल्म जगत में आईं। हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू 1972 में शक्ति सामंता की फिल्म ‘अनुराग’ से हुआ, जिसमें उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था जिसे प्यार हो जाता है। उनके राजेश खन्ना के साथ कई किस्से हैं जो उन्होंने हाल ही में शेयर किए।
1974 में जब उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से फिल्म ‘हमशकल’ के सेट पर हुई, तब तक वह बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी थीं। स्क्रीन पर उनकी केमिस्ट्री लाजवाब थी। लेकिन ऑफ स्क्रीन, उनका रिश्ता बिलकुल अलग था। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा, ‘वह बिगड़े हुए बच्चे थे। सफलता हमेशा उनके सिर पर चढ़ जाती थी।’
राजेश खन्ना का मौसमी से भद्दा सवाल – लहरें के साथ पुराने इंटरव्यू में भी मौसमी ने जिक्र किया था कि जब वो प्रेग्नेंट थीं, राजेश खन्ना ने भद्दा सवाल पूछा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान, राजेश खन्ना ने प्रेग्नेंट मौसमी के पास जाकर पूछा, ‘यह बच्चा तुम्हारे पति का है या विनोद मेहरा का?’ मौसमी विनोद मेहरा के साथ दस से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी थीं और शादी के बावजूद उनके बीच अफेयर की अफवाहें उड़ती रहती थीं। मौसमी इस घटना से बेहद परेशान हो गईं।
राजेश खन्ना ने कई बार गंदी चालें चलीं। हां, मैंने उन्हें करारा जवाब दिया। मैंने भी उनसे ट्विंकल के बारे में पूछा- यह ऋषि कपूर का बच्चा है या आपका? वह हैरान रह गए। मौसमी चटर्जी, एक्ट्रेस
अमिताभ के साथ जमी जोड़ी – मौसमी ने अमिताभ बच्चन के साथ दो फिल्मों में काम किया – 1974 में ‘बेनाम’, जब वह अभी भी एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और 1979 में ‘मंज़िल’। ‘मंज़िल’ को आज लगभग पूरी तरह से ‘रिमझिम गिरे सावन’ के लिए याद किया जाता है – जिसे मुंबई की सड़कों पर मूसलाधार बारिश में फिल्माया गया था, जिसमें अमिताभ के भाई अजीताभ उन्हें एक जगह से दूसरे जगह तक ले जाते थे।
राजेश खन्ना ने की मौसमी चटर्जी की बुराई – उन्होंने शशि कपूर के साथ ‘स्वयंवर’, ‘नैना’ और ‘घर एक मंदिर’ सहित कई फिल्मों में काम किया। तमाम मुश्किलों के बावजूद, मौसमी राजेश खन्ना के अंतिम दिनों में उनसे मिलने गईं। उन्होंने याद करते हुए कहा, आज वो हमारे बीच नहीं हैं। मैं भी उनके आखिरी दिनों में उनसे मिलने गई थी। वो मेरी छोटी बेटी के सामने मेरी तारीफ कर रहे थे। उन्होंने उससे कहा, तुम्हारी मां पागल थी, लेकिन हम सब उनसे डरते थे। वो किसी भी तरह की बकवास में विश्वास नहीं करती थी।’
राजेश खन्ना का निधन – राजेश खन्ना का निधन जुलाई 2012 में हुआ। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उनकी तन्हाई पर तरस आया, तो मौसमी ने सिर्फ एक शब्द कहा – कर्म। कहा जाता है कि राजेश खन्ना का स्टारडम उनके सिर पर चढ़ गया था और अचानक उनकी फिल्में नहीं चलीं तो वो गहरे सदमे में भी थे।