
सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सीएसके के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। चेपॉक के मैदान पर ईशान के बल्ले से 70 रन निकले। पिच बैटिंग के लिए आसान नहीं थी। इसके बाद भी हैदराबाद ने 6 गेंद रहते 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही टीम ने प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली है।
ईशान किशन ने दर्शकों की तरफ किए इशारे – इस मुकाबले के खत्म होने के बाद दोनों ही टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक कर रहे थे। इस दौरान चेपॉक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की तरफ सीटी बजाते हुए इशारा किया। व्हिसल पोडू सीएसके का ऑफिशियल चीयर है। इसके साथ ही उन्होंने साथ से इशारा करते हुए दर्शकों को घर जाने का इशारा किया। फिर उन्होंने भीड़ की तरफ हाथ हिलाया और जोर से चिल्लाया- कमऑन एसआरएच।
ईशान किशन ने पारी संभाली – 181 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत भी खराब हुई थी। ईशान किशन तीसरे ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट होने के बाद क्रीज पर आ गए थे। 8वें ओवर में 56 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा का भी विकेट गिर गया। ईशान किशन ने एक छोर संभालकर रखा और हेनरिक क्लासेन ने उनका साथ दिया। 41 गेंदों पर तीसरे विकेट के लिए 75 रन जोड़कर दोनों ने टीम की जीत लगभग पक्की कर दी थी।
आखिरी 14 गेंद पर हैदराबाद को 23 रन चाहिए थे। अंशुल कंबोज के खिलाफ ईशान किशन ने चौका और छक्का लगाकर समीकरण 12 गेंद पर 13 रन कर दिया। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 70 रन बनाने के लिए 47 गेंदों का सामना किया और 7 चौकों के अलावा 3 छक्के मारे। वह 19वें ओवर में आउट हुए और इसी ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को जीत मिली। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
Home / Sports / सीएसके के फैंस को चिढ़ाया, घर जाने का किया इशारा, जीत के बाद ईशान किशन का सेलिब्रेशन चर्चा में
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website