
पाव भाजी और पिज्जा खाने का तो हर कोई शौंकीन होता है। पाव भाजी में काफी सारी सब्जियां होने के कारण यह काफी पौष्टिक भी होती है। आज हम आपको इन दोंनों को मिक्स करके एक नई और लाजबाब डिश Pav Bhaji Pizza बनाना सिखाएंगे। आप इसे घर पर झटपट बना सकती हैं। आइए जानें इसकी रैसिपी…
सामग्री
– 200 ग्राम गेहूं का आटा
– 60 ग्राम ओट्स का आटा
– 2 टेबल स्पून यीस्ट
– 250 मिलीलीटर गर्म पानी
– पाव भाजी
– प्याज
– मोजरेला चीज
विधि
1. एक बाउल में 200 ग्राम गेहूं का आटा, 60 ग्राम ओट्स का आटा, 2 टेबल स्पून
यीस्ट, 250 मिलीलीटर गर्म पानी लेकर नर्म मुलायम आटा गूंध लें।
2. इसे 1 घंटे के लिए ढ़ककर रखें।
3. फिर गूंधे हुए आटे को लेकर एक गोल आकार का बड़ा पेड़ा बनाएं और उस पर थोड़ा सा सूखा आटा लगाकर रोलर की मदद से पिज्जा बेस बनाएं।
4. अवन को 480 डिग्री फ / 250 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें और फिर इसमें इस पिज्जा बेस को 7 से 10 मिनट तक बेक करें।
5. बेक किए हुए पिज्जा बेस पर एक चम्मच की मदद से पाव भाजी का मिश्रण फैलाएं।
6. फिर इसके ऊपर कुछ प्याज और मोजरेला चीज कद्दूकस कर लें।
7. अवन को फिर से 480 डिग्री फ / 250 डिग्री सेल्सियस पर प्री हीट करें और इसमें 12 से 15 मिनट तक पिज्जा बेक करें।
8. परोसें और आनंद लें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website