
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली का अपना दौरा पूरा कर भारत लौट आए हैं। पीएम मोदी की पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव के तौर पर इटली यात्रा के दौरान 15 अहम नतीजे निकले हैं। इनका मकसद व्यापार, रक्षा, निवेश, विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्रों में सहयोग को काफी बढ़ाना है। दोनों पक्षों ने अपने संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक पहुंचाने की बात कही है। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस दौरे से द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों में तेजी आएगी।
1.दोनों देशों के बीच एक ‘रक्षा औद्योगिक रोडमैप’ पर सहमति बनी है। इसका उद्देश्य संयुक्त विकास और रक्षा निर्माण सहयोग को बढ़ाना और उन्नत प्रौद्योगिकियों में औद्योगिक क्षमता को मजबूत करना है।
2.महत्वपूर्ण खनिजों पर भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ताकि उभरती प्रौद्योगिकियों सहित रणनीतिक क्षेत्रों के लिए रिसर्च, निवेश और सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके।
3.दोनों पक्ष इटली की ‘गार्डिया डि फिनान्जा’ और भारत के ‘प्रवर्तन निदेशालय’ के बीच सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। इससे मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी और आतंकवाद के वित्तपोषण जैसे आर्थिक अपराधों से निपटा जा सके।
4.भारत और इटली सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटन प्रवाह और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त रूप से वर्ष 2027 को ‘संस्कृति और पर्यटन वर्ष’ के रूप में मनाएंगे।
Home / News / रक्षा, तकनीक से व्यापार तक, पीएम मोदी की इटली यात्रा से निकले ये 15 नतीजे, दोनों देशों में ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website