Saturday , March 14 2026 11:46 AM
Home / News / World / सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने नेपाली समकक्ष को भेंट किए सात घोड़े

सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने नेपाली समकक्ष को भेंट किए सात घोड़े

काठमांडू: भारतीय सैन्य प्रमुख जनरल विपिन रावत मंगलवार से नेपाल की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान रावत नेपाल के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। अपनी इस चार दिवसीय यात्रा के दौरान रावत नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री प्रचंड, रक्षा मंत्री बाल कृष्ण खंड और अपने नेपाली समकक्ष जनरल राजेंद्र छेत्री से मुलाकात की। इस मौके पर जनरल रावत ने अपने समकक्ष राजेंद्र छेत्री को सात घोड़े भी भेंट किए।

आर्मी चीफ की यह नियमित यात्रा है, क्योंकि नेपाल के आर्मी स्टाफ के प्रमुख और भारत के सेना प्रमुख के पदभार ग्रहण करने के बाद एक-दूसरे के देश की यात्रा करने की परंपरा रही है।