Saturday , May 30 2026 3:22 AM
Home / Entertainment / Bollywood / सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी! दूल्हे संग तस्वीर देख लोग बोले- फेरे मैंने ले ली आज

सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा ने कर ली शादी! दूल्हे संग तस्वीर देख लोग बोले- फेरे मैंने ले ली आज


सोशल मीडिया पर ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गानों से धमाल मचाने वालीं ढिंचैक पूजा ने बताया है कि उन्होंने शादी कर ली है.। उन्होंने दूल्हे के साथ अपनी कुछ झलकियां भी दिखाई हैं लेकिन कुछ लोगों को उनपर यकीन नहीं हो रहा। वे कह रहे हैं- अब नया गाना आएगा, ‘शादी मैंने कर ली आज’।
ढिंचैक पूजा सेल्फी मैंने ले ली है फेम – बरसों पहले बिना सुर और ताल के एक गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा और ये था ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’। लोगों को इस गाने के अनोखे अंदाज ने अपनी तरफ खींचा और इसी के साथ सिंगर ढिंचैक पूजा भी सुर्खियों में आ गईं। अब इस वक्त उनकी शादी की चर्चा तेज है। दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आई झलकियों में ढिंचैक पूजा बिल्कुल दुल्हन की तरह सजी-धजी दिख रही हैं और साथ में दूल्हा भी दिख रहा।
‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ फेम ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर लहंगे में दुल्हन की तरह सज-धजकर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। उन्होंने कैप्शन में अपनी शादी की बात भी कही है। हालांकि, काफी लोग इसे सच नहीं मान रहे।
ढिंचक पूजा ने लिखा- मेरी शादी के कुछ क्लिप्स – सिंगर ने कैप्शन में ये लिखा है कि ये तस्वीरें और वीडियो उनकी शादी के हैं। ढिंचैक पूजा ने अपनी कुछ झलकियों को शेयर कर लिखा, ‘मेरी शादी के कुछ क्लिप्स, जल्द ही मैं और भी शेयर करूंगी।’ हालांकि तस्वीरें और उनके कैप्शन से ये साफ लग रहा है कि ढिंचैक पूजा ने एक प्राइवेट सेरिमनी के दौरान शादी रचा ली है।
मेकअप भी शादी वाले लुक को पूरा करता दिख रहा – सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन झलकियों में ढिंचैक पूजा लाल रंग के दुल्हन के लिबास में और भारी भरकम गहनों में दिख रही हैं। उनका मेकअप भी शादी वाले लुक को पूरा करता दिख रहा है। इतना ही नहीं, उनके साथ दूल्हे के लिबास में एक लड़का भी नजर आ रहा है, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स उत्सुक हो गए हैं।
ये सब एक प्रमोशनल ड्रामा लग रहा – इन झलकियों को देखकर जहां काफी लोग ये मान रहे हैं कि ढिंचक पूजा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली होगी, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ये सब एक प्रमोशनल ड्रामा लग रहा है।
‘यह शादी से ज्यादा कोई नया ड्रामा लग रहा है’ – जैसे ही ढिंचैक पूजा ने ये झलकियां शेयर कीं, कई यूजर्स कमेंट सेक्शन में शादी की शुभकामनाएं देने लगे। वहीं कुछ लोगों ने सिंगर को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अब कौन सा नया गाना रिलीज होगा, शादी मैंने कर ली आज?’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह शादी से ज्यादा कोई नया ड्रामा लग रहा है। किसी ने लिखा- फेरे मैंने ले ली आज।
अन्य शादी समारोहों की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं – यहां ये भी बता दें कि पूजा पिछले एक हफ्ते से अपनी शादी की तस्वीरों के साथ-साथ अन्य शादी समारोहों की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने संगीत समारोह की एक और तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा शादी की तैयारियों की भी झलक फैन्स से शेयर कर चुकी हैं।
‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लेने का मौका मिला – बताते चलें कि ढिंचैक पूजा एक सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं जो अक्सर ऑनलाइन सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर उनके कंटेंट की वजह से लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि, काफी लोग उनके कंटेंट को पसंद भी करते हैं। उनके कुछ गाने काफी वायरल रहे जिनमें ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ शामिल है। ढिंचैक पूजा को ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लेने का मौका मिला। इसके अलावा वो आखिरी बार ‘लाफ्टर शेफ्स’ में दिखीं।