
टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भारत के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने भी अच्छी बॉलिंग की। हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में नीतीश प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर थे। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। इसमें शतक लगाने वाले रहमानुल्लाह गुरबाज का विकेट भी शामिल था।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश की मां का कॉल आया – धर्मशाला वनडे के बाद भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए। मीडिया के सवालों का जवाब देने के दौरान नीतीश की मां का कॉल आ गया। उन्होंने तुरंत मां का कॉल उठाया और कहा कि वह पांच मिनट में वापस फोन करेगा। फिर नीतीश ने बीच में रुकावट के लिए पत्रकार से माफी भी मांगी। इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सटीक यॉर्कर मारकर विकेट लिया – नीतीश कुमार रेड्डी ने रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा इस मुकाबले में मोहम्मद नबी को भी आउट किया। 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेलने वाले गुरबाज को उन्होंने यॉर्कर मारकर बोल्ड कर दिया। गेंद गुरबाज के बैट के नीचे से जाकर विकेट पर टकरा गई। इसके अलावा विस्फोटक ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का विकेट भी नीतीश की बॉलिंग पर ही गिरा। 23 साल के नीतीश का यह 5वां वनडे मैच था।
भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली – धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया मैच बारिश की वजह से 25-25 ओवर का हुआ। इस मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने अफगानिस्तान के लिए सिर्फ 48 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी लेकिन इसके बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। भारतीय टीम ने 23वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से 66 गेंदों पर 84 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Home / Sports / इसे कहते हैं संस्कार! नीतीश रेड्डी के पास आया स्पेशल कॉल, प्रेस कॉन्फ्रेंस रोक दी, रिएक्शन वायरल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website