Thursday , June 25 2026 12:14 AM
Home / News / ‘मिसाइलें न होतीं, US-इजरायल गाजा की तरह तबाह कर देते’, पाकिस्तान में गरजे ईरानी राष्ट्रपति, मिसाइल प्रोग्राम पर दो टूक

‘मिसाइलें न होतीं, US-इजरायल गाजा की तरह तबाह कर देते’, पाकिस्तान में गरजे ईरानी राष्ट्रपति, मिसाइल प्रोग्राम पर दो टूक


ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा है कि ईरान अपने मिसाइल क्षमता को लेकर किसी से बातचीत नहीं करेगा। पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे पेजेश्कियान ने ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को देश की रक्षा के लिए जरूरी बताया। इस्लामाबाद में उन्होंने कहा कि अगर ईरान का मिसाइल प्रोग्राम न होता, तो अमेरिका और इजरायल ईरान को भी गाजा की तरह तबाह कर देते। उन्होंने मानवाधिकारों को लेकर अमेरिका के दोहरे रवैये की भी कड़ी आलोचना की औऱ इसे सबसे बड़ा झूठ बताया।
पेजेश्कियान ने कहा, अगर हमारे पास अपनी सुरक्षा के लिए मिसाइलें न होतीं, तो इजरायल और अमेरिका ईरान को भी गाजा की तरह ही बर्बाद कर देते और बच्चों या बुजुर्गों, किसी पर भी रहम नहीं करते। पेजेश्कियान ने कहा कि ईरान किसी भी हाल में अपनी रक्षा क्षमताओं को लेकर किसी से बातचीत नहीं करेगा।
पेजेश्कियान का मिसाइल कार्यक्रम पर बातचीत से इनकार – उन्होंने कहा, “हम अपनी रक्षा क्षमता को लेकर कभी भी किसी से बातचीत नहीं करेंगे।” पेजेश्कियान ने इस बात को फिर से दोहराया कि ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को अमेरिका के साथ MoU में शामिल नहीं किया गया और इस पर कभी बातचीत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि MoU में मिसाइलें शामिल नहीं हैं और इस पर चर्चा नहीं होगी।
हम अपनी रक्षा क्षमता को लेकर कभी भी किसी से बातचीत नहीं करेंगे। हमारी मिसाइलों पर चर्चा अमेरिका के साथ MoU का हिस्सा नहीं है और न ही कभी होगी। मसूद पेजेश्कियान, ईरानी राष्ट्रपति
शरीफ ने कहा- MoU में बैलिस्टिक मिसाइलें नहीं – अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच हुए MoU में बैलिस्टिक मिसाइलों का कोई जिक्र नहीं है। ईरान न्यूक्लियर और मिसाइल टेक्नोलॉजी से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए शरीफ ने कहा कि वह बिना किसी हिचकिचाहट के कह सकते हैं कि ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेमरिका और ईरान के बीच बातचीत का विषय नही था। यह बातचीत के एजेंडे में शामिल नहीं थी।
शरीफ ने आगे कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर दोहरा रवैया नहीं अपनाया जा सकता। उन्होंने कहा, “दोहेरे मापदंड नहीं हो सकते कि कुछ देशों के पास बैलिस्टिक मिसाइलें हों और ईरान के पास न हों। आप इस दोहरेपन को स्वीकार नहीं कर सकते।”