Saturday , June 27 2026 7:49 AM
Home / News / India / हवालात पहुंचते ही उतरा सिया गोयल और चेतन चौधरी के प्यार का भूत, एक-दूसरे पर मढ़ रहे कत्ल का आरोप

हवालात पहुंचते ही उतरा सिया गोयल और चेतन चौधरी के प्यार का भूत, एक-दूसरे पर मढ़ रहे कत्ल का आरोप


मशहूर रियल एस्टेट ग्रुप ‘सक्सेस ग्रुप’ के डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आया है। लोहागढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर केतन को मौत के घाट उतारने वाली कलयुगी मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी अब पुलिस कस्टडी में आमने-सामने हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई, उनका तथाकथित ‘प्यार’ और एकजुटता पूरी तरह बिखर गई। अब दोनों खुद को बेकसूर बताते हुए पूरी साजिश और कत्ल का ठीकरा एक-दूसरे के सिर पर फोड़ रहे हैं।
एक दिन पहले कैफे में बना था खूनी प्लान – 18 जून को हुए इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के हाथ एक ऐसा सुराग लगा जिसने पूरे केस का रुख बदल दिया। किले के टिकट काउंटर के सीसीटीवी फुटेज में केतन और सिया के पीछे एक संदिग्ध युवक दिखा, जिसने 33 डिग्री की तपती गर्मी में हुडी पहन रखी थी और चेहरा छुपाया हुआ था। सभी की नजर इसी विरोधाभास पर टिक गई कि इतनी गर्मी में कोई हुडी क्यों पहनेगा?
वह शख्स चेतन चौधरी ही था। जांच में सामने आया कि वारदात से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने शहर के एक कैफे में बैठकर केतन को ठिकाने लगाने की जगह तय की थी। पहचान छुपाने के लिए चेतन अपना मोबाइल दुकान पर छोड़कर अपने कर्मचारी का फोन लेकर किले पर आया था।
आरोपियों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने के लिए बाकायदा रेकी की थी। उन्होंने जानबूझकर ऐसा दिन चुना जब किले पर भीड़ कम होती है। अब कस्टडी में दोनों के बयान विरोधाभासी हैं और वे एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। हम कॉल रिकॉर्ड्स, सीसीटीवी और डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरी चेन स्थापित कर रहे हैं।
पुलिस सूत्र, लोनावाला –
पुलिस कस्टडी में आते ही मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने एक-दूसरे पर मढ़ा हत्या का आरोप।
18 जून को सिया के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले केतन को 400 फीट गहरी खाई में दिया गया धक्का।
33 डिग्री सेल्सियस तापमान में आरोपी चेतन का हुडी पहनना बना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग।
हत्या से पहले केतन को मारने की 3 अलग-अलग तारीखों पर नाकाम कोशिशें की गई थीं।
महाराष्ट्र विधानसभा में उठा मुद्दा, पीठासीन अधिकारी राजू खासे ने दिए SIT जांच के आदेश।
आखिरी वार से पहले हुईं 3 नाकाम कोशिश – यह कत्ल कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि इसके पीछे महीनों की साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, सिया ने 31 मई को पहली बार केतन को किले से धकेलने की कोशिश की थी, लेकिन केतन ने झाड़ी पकड़कर जान बचा ली। तब सिया ने ‘सांप’ का बहाना बनाकर उसे गले लगा लिया था। इसके बाद 4 जून और 14 जून को भी कोशिशें नाकाम रहीं। हद तो तब हो गई जब प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बाली जाते वक्त सिया ने मुंबई हाईवे के एक फूड मॉल में चुपके से कार में जाकर केतन का पासपोर्ट निकाला, उसे फाड़ा और महिलाओं के टॉयलेट में फ्लश कर दिया, क्योंकि चेतन नहीं चाहता था कि वे बाली जाएं। सिया समाज और परिवार के डर से शादी तोड़ना भी नहीं चाहती थी और भागना भी नहीं चाहती थी, इसलिए उसने केतन को ही रास्ते से हटा दिया।