Thursday , August 13 2026 9:02 PM
Home / News / राबड़ी देवी के नए बंगले से हटा भगवा, चटक हरे रंग में रंगा गया गेट; अब डेडलाइन पर नजर

राबड़ी देवी के नए बंगले से हटा भगवा, चटक हरे रंग में रंगा गया गेट; अब डेडलाइन पर नजर


भगवा कलर के बंगेल को हरा रंग में बदला जा चुका है। इसके अलावे राबड़ी देवी के डिमांड के मुताबिक सम्राट सरकार बंगले को मोडिफाई करा रही है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर सियासी हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग ने उन्हें वर्तमान 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए 29 जून तक का अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है। समय सीमा समाप्त होने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दूसरी ओर, राबड़ी देवी को आवंटित नए आवास 39 हार्डिंग रोड में शिफ्टिंग की तैयारियां जोरों पर हैं। लालू परिवार की राजनीतिक पसंद के अनुसार नए बंगले का लुक पूरी तरह बदल दिया गया है, जहां से भगवा रंग को हटाकर आरजेडी के पसंदीदा हरे और सफेद रंग से सजावट की जा रही है।
भगवा की जगह चढ़ा आरजेडी का हरा-सफेद रंग – राबड़ी देवी को जो नया सरकारी आवास आवंटित हुआ है, उसके लुक में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बंगले के रंग-रोगन का काम अब अपने अंतिम चरण में है।
रंगों का बदलाव: अब तक भगवा (केसरिया) रंग में रंगे इस आवास को अब सफेद और हरे रंग से सजाया जा रहा।
गेट का रंग: बंगले के मुख्य गेट को भी अब पूरी तरह से हरे रंग में रंग दिया गया है, जो पहले भगवा था।
आरजेडी का प्रतीक: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का चुनावी सिंबल लालटेन और पार्टी के गमछे का रंग हरा है, इसीलिए आवास की दीवारों पर सफेद और हरा पेंट किया गया है।
शिफ्टिंग की तैयारी: राबड़ी देवी ने नए घर में जाने के लिए सरकार से एक महीने का समय मांगा था, जिसकी अवधि अब पूरी होने वाली है। ये नया आवास उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बंगले के पास ही स्थित है।
10 सर्कुलर रोड खाली करने का मिला है अंतिम नोटिस – लंबे समय से सरकार और राबड़ी देवी के बीच आवास को लेकर चल रही बहस के बाद अब भवन निर्माण विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए सात दिनों की मोहलत देते हुए 29 जून की अंतिम तारीख तय की है। इससे पहले भी कई पत्र और रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं। राबड़ी देवी द्वारा खाली किए जाने वाले इस 10 सर्कुलर रोड आवास को अब नीतीश सरकार के मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।